{"_id":"6a8fbc42a43ffa3842071954","slug":"shivling-and-nandi-drank-water-mystery-at-an-old-shiva-temple-in-west-bengal-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवलिंग पर चढ़ाया पानी, अचानक हुआ गायब; फिर नंदी के पास भी दिखा वही नजारा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शिवलिंग पर चढ़ाया पानी, अचानक हुआ गायब; फिर नंदी के पास भी दिखा वही नजारा
Thu, 27 Aug 2026 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:55 AM IST
सार
Viral Video: पश्चिम बर्धमान के एक पुराने शिव मंदिर में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को पानी चढ़ाने पर पानी गायब होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुराने शिव मंदिर में दिखा हैरान करने वाला नजारा
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में एक पुराने शिव मंदिर को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगछिया नायाबस्ती घाटाल इलाके में स्थित इस मंदिर में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को पानी पिलाने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि, पानी आखिर कहां जा रहा है और इसके पीछे क्या वजह है, इसे लेकर अभी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
पूजा के दौरान महिला ने चढ़ाया पानी
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक परिवार पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचा था। पूजा के दौरान परिवार की एक महिला ने शिवलिंग पर पानी चढ़ाया। परिवार का दावा है कि पानी नीचे नहीं गिरा। इसके बाद महिला ने चम्मच की मदद से शिवलिंग पर पानी डालने की कोशिश की। परिवार के मुताबिक, चम्मच से डाला गया पानी कुछ ही देर में गायब होता हुआ नजर आया। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। परिवार ने जब इस घटना को देखा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी दी।
विज्ञापन
नंदी की प्रतिमा के साथ भी हुआ ऐसा
इसके बाद परिवार की एक लड़की ने नंदी बाबा की प्रतिमा के पास भी इसी तरह पानी चढ़ाने की कोशिश की। परिवार का दावा है कि चम्मच से डाला गया पानी नंदी की प्रतिमा के पास भी दिखाई नहीं दिया और देखते ही देखते खत्म हो गया। यह बात आसपास के लोगों तक पहुंची तो मंदिर में हुई इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों में इसे देखने और समझने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
चमत्कार या कोई प्राकृतिक वजह?
हालांकि, इस घटना को फिलहाल चमत्कार कहने की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। पानी के गायब होने के पीछे प्रतिमा की सतह पर पानी के फैलने, सोखने की प्रक्रिया या किसी और भौतिक कारण की संभावना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं की चर्चा पहले भी कई जगहों पर सामने आती रही है। लेकिन इस मामले में पानी वास्तव में किस वजह से दिखाई नहीं दे रहा, इसका स्पष्ट जवाब अभी सामने नहीं आया है।
वैज्ञानिक पुष्टि होने का कर रहे हैं इंतजार
फिलहाल पुराने शिव मंदिर में हुई इस घटना ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। आस्था से जुड़ा मामला होने के कारण लोग इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं, जबकि वैज्ञानिक कारण की पुष्टि का इंतजार है।