फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   russian girl married bihar boy according to hindu customs in katihar bihar news in Hindi

Viral: रशियन लड़की से बिहार के लड़के ने रचाई शादी, देखने वालों की लगी भीड़, दोनों की प्रेम कहानी हुई वायरल

Wed, 09 Jul 2025 01:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

Viral News: कटिहार के नवाबगंज के रहने वाले अनुभव शाश्वत साल 2017 में रूस के एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गए थे। वहां पर साल 2020 में उनकी मुलाकात रूस की अनाथासिया से हुई, जो वहां पर आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं।

विज्ञापन
russian girl married bihar boy according to hindu customs in katihar bihar news in Hindi
रशियन लड़की से बिहार के लड़के ने रचाई शादी - फोटो : X

विस्तार

Russian girl married Bihari boy: बिहार के कटिहार से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह प्रेम कहानी सात समंदर पार शुरू हुई और सात फेरों तक पहुंच गई।रूस की एक लड़की और कटिहार के एक डॉक्टर की अनोखी जोड़ी हर किसी की जुबान पर है। दोनों की यह कहानी न सिर्फ प्यार की ताकत दिखाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि जब दिल मिलते हैं, तो देश की सीमाएं भी मायने नहीं रखती हैं और न ही संस्कृति का अंतर।

विज्ञापन


रूस में शुरू हुआ प्यार शादी में बदल गया

कटिहार के नवाबगंज के रहने वाले अनुभव शाश्वत साल 2017 में रूस के एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गए थे। वहां पर साल 2020 में उनकी मुलाकात रूस की अनाथासिया से हुई, जो वहां पर आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। कोरोना काल में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक-दूसरे के साथ समय बिताने और समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।
विज्ञापन


एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में अनुभव डॉक्टरी लाइसेंस के लिए भारत वापस आ गए, लेकिन दोनों के बीच संपर्क और प्यार बरकरार रहा। अनाथासिया भी अनुभव से मिलने के लिए भारत आईं। इसके बाद अनुभव ने उन्हें अपने देश की संस्कृति, परिवार और परिवेश से परिचय कराया। उन्होंने अनाथासिया से पूछा कि क्या वह भारत के माहौल में रह सकती हैं? अनाथासिया ने समय लिया, सोचा-समझा और फिर पूरे दिल से भारत में रहने और अनुभव से शादी करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बेटा हुआ एग्जाम में फेल तो पिता ने दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा, अब पैरेंटिंग को लेकर उठ रहे सवाल

Viral Video: ट्रेन धोने के गंदे पानी से चाय के लिए पानी भरता दिखा लड़का, हुआ बवाल तो IRCTC ने दिया जवाब

Viral Video: नन्हे हाथी को लगी भूख तो सूंड उठाकर महिला से मांगने लगा तरबूज, लाखों लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

मंदिर में लिए सात फेरे

अनुभव ने अपने परिवार और पिता से अनाथासिया से शादी करने की इजाजत मांगी। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने कटिहार के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सनातन धर्म के वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी के बाद अनाथासिया बेहद खुश हैं। अनुभव का परिवार भी उनके व्यवहार और सादगी से बेहद प्रभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed