Viral Video: बेटा हुआ एग्जाम में फेल तो पिता ने दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा, अब पैरेंटिंग को लेकर उठ रहे सवाल
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा लड़का अपने पिता के पास आता है, लेकिन पिता पहले से ही काफी नाराज नजर आता है और उसके हाथ में एक बेल्ट होता है। जैसे ही बच्चा करीब पहुंचता है, वह उसे गुस्से में धक्का देकर दूर हटा देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेट पर चीन से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक पिता और बेटे के बीच सड़क पर जबरदस्त झड़प होती नजर आ रही है। दावा किया गया है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब पिता को पता चला कि उसका बेटा परीक्षा में फेल हो गया है, जिसके बाद उसने आपा खोते हुए बेटे की पिटाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना ने लोगों के बीच परवरिश के तौर-तरीकों को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ दी है। लोगों के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा लड़का अपने पिता के पास आता है, लेकिन पिता पहले से ही काफी नाराज नजर आता है और उसके हाथ में एक बेल्ट होता है। जैसे ही बच्चा करीब पहुंचता है, वह उसे गुस्से में धक्का देकर दूर हटा देता है। इस दौरान लड़के के हाथ में एक डंडी भी होती है। इसके बाद पिता उसका स्कूल बैग उठाकर दूर फेंक देता है और उसे पीटने के इरादे से उसके पीछे भागता है।
View this post on Instagram
A post shared by ASIANS WITH ATTITUDES (A.W.A) (@asianswithattitudes)
बेटे को बेल्ट से मारने के पिता पीछे दौड़ता है
थोड़ी देर तक यह पीछा सोसाइटी के चारों ओर चलता है और फिर दोनों सड़क के बीच पहुंचते हैं। यहां दोनों आमने-सामने होते हैं। पिता बेल्ट से बेटे पर वार करने की कोशिश करता है, जबकि बेटा अपनी छड़ी से खुद को बचाने की कोशिश करता है। तभी स्थिति और भी बिगड़ जाती है, जब लड़का भी छड़ी उठाकर अपने पिता पर हमला करना शुरू कर देता है।
पिता के रवैये की हुई जमकर आलोचना
वीडियो के अंत में एक शख्स लड़के को पकड़ लेता है और उसी दौरान पिता को बेटे पर बेल्ट से हमला करने का मौका मिल जाता है। यह पूरा दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पेज @asianswithattitudes पर साझा किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और पिता के हिंसक रवैये की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये परवरिश का गलत तरीका है।” दूसरे ने प्रतिक्रिया दी, “जानवरों के साथ भी इतना बेरहमी से कोई पेश नहीं आता।” वहीं किसी ने लिखा, “बच्चों से बातचीत करके भी बात समझाई जा सकती थी, मारपीट करना गलत है।”लोगों के बीच इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या ऐसे माहौल में बच्चे स्वस्थ मानसिक विकास कर सकते हैं या नहीं।