Viral Video: ट्रेन धोने के गंदे पानी से चाय के लिए पानी भरता दिखा लड़का, हुआ बवाल तो IRCTC ने दिया जवाब
Viral Video: यह घटना कोई नई नहीं है। पहले भी सोशल मीडिया पर इसी तरह का वीडियो सामने आया था, जिसमें एक पैंट्री कर्मचारी को 20 लीटर की पानी की बोतल को ट्रेन की सप्लाई लाइन से भरते हुए देखा गया था।
विस्तार
रेल यात्राओं के दौरान यात्री अक्सर अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार चाय या कॉफी लेना पसंद करते हैं। लेकिन जब इनकी सफाई पर सवाल उठते हैं तो यह न सिर्फ यात्रियों की चिंता बढ़ाता है, बल्कि रेलवे की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन के चाय कंटेनर में सीधे सप्लाई पाइप का पानी भरता हुआ नजर आता है। इस वीडियो के सार्वजनिक होते ही रेलवे प्रशासन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना कोई नई नहीं है। पहले भी सोशल मीडिया पर इसी तरह का वीडियो सामने आया था, जिसमें एक पैंट्री कर्मचारी को 20 लीटर की पानी की बोतल को ट्रेन की सप्लाई लाइन से भरते हुए देखा गया था। उस मामले में भी आईआरसीटीसी ने संज्ञान लिया था और जवाब दिया था। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल स्टेशन से जुड़ा बताया जा रहा है।
1/2 @RailMinIndia @IRCTCofficial @RailwaySeva Shocked to witness pantry staff of 12878 (Ranchi Garib Rath) at Kanpur Central filling tea/coffee containers directly from the water pipeline which is used to fill train washroom tank. #IndianRailways #PassengerSafety #IRCTC pic.twitter.com/IHITAt21q9
— AFFAN AHMAD (@iaffanahmad) July 8, 2025
ट्रेन धोने वाले पानी से भरा चाय के लिए पावी
जिस पाइप से पानी भरा जा रहा था, उसका आमतौर पर उपयोग ट्रेनों की धुलाई और शौचालयों के टैंकों को भरने के लिए किया जाता है। लेकिन वायरल वीडियो में यही पानी चाय के कंटेनर में डाला जा रहा है, जो यात्रियों की सेहत के लिहाज से बेहद चिंताजनक है। क्योंकि लाखों लोग रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं और वहीं से चाय खरीदते हैं। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पानी चाय बनाने में इस्तेमाल हुआ या नहीं, लेकिन पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें पैंट्री कर्मचारियों को इसी तरह पानी भरते देखा गया है।
शख्स ने साझा किया पोस्ट
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। X पर एक यूजर @iaffanahmad ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “@RailwaySeva कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 12878 रांची गरीब रथ एक्सप्रेस के पैंट्री स्टाफ को चाय/कॉफी के कंटेनर में सीधे पाइपलाइन से पानी भरते हुए देखकर मैं हैरान हूं। यह वही पानी है, जो आमतौर पर ट्रेन के टॉयलेट टैंक में डाला जाता है।”
IRCTC के देना पड़ा जवाब
इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए IRCTC ने भी X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “सर, यह मामला संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। कृपया अपना मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज में साझा करें।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि रेलवे इस तरह की घटनाओं पर पहले भी उचित कार्रवाई कर चुका है।