Viral Video: नन्हे हाथी को लगी भूख तो सूंड उठाकर महिला से मांगने लगा तरबूज, लाखों लोगों का दिल जीत रहा वीडियो
Viral Video: वीडियो की शुरुआत एक शांत सड़क पर होती है, जहां एक व्यक्ति एक वयस्क हाथी की पीठ पर बैठकर सफर कर रहा है। उसके साथ एक छोटा हाथी भी चल रहा होता है। जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, रास्ते में एक छोटी दुकान आती है, जो सड़क के किनारे बनी होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया वायरल होता है, जो कुछ ही घंटों में लोगों की टाइमलाइन पर छा जाता है। इनमें से कुछ वीडियो मनोरंजन से भरे होते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो भावनाओं को छू जाते हैं। ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हे हाथी की मासूमियत ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को एक्स के प्रसिद्ध अकाउंट @AMAZlNGNATURE द्वारा साझा किया गया है और इसे अब तक दो मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यह वीडियो एक क्यूट हाथी का है, जिसे भूख लगती है तो वह बड़े प्यार से एक महिला के पास आता है और तरबूज मांगता है। हाथी का यह व्यवहार इस वीडियो को और क्यूट बनाता है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक शांत सड़क पर होती है, जहां एक व्यक्ति एक वयस्क हाथी की पीठ पर बैठकर सफर कर रहा है। उसके साथ एक छोटा हाथी भी चल रहा होता है। जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, रास्ते में एक छोटी दुकान आती है, जो सड़क के किनारे बनी होती है। हाथी का बच्चा अचानक रुक जाता है और सीधे उस दुकान की ओर चल पड़ता है।
Baby elephant asking for watermelon pic.twitter.com/n9VLDQJLAL
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 7, 2025
नन्हा हाथी मांगता है तरबूज
दुकान के पास जाकर वह अपनी सूंड से प्यार जताते हुए कुछ खाने की मांग करता है। स्टॉल के पीछे खड़ी महिला तुरंत उसकी मांग समझ जाती है और तरबूज के कुछ टुकड़े उसे खाने को देती है। नन्हा हाथी उन्हें बड़े ही प्रेम से अपनी सूंड से उठाकर खाने लगता है। उसका यह अंदाज देखने वालों को बेहद भाता है। कुछ ही देर में बड़ा हाथी भी उस दुकान पर आ जाता है और तरबूज खाने में शामिल हो जाता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "इसी वजह से मुझे हाथियों के बच्चे इतने प्यारे लगते हैं।" वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, "नन्हा हाथी जिस चंचलता और भूख के साथ इंसानों से मेलजोल कर रहा है, वह उसकी क्यूटनेस को दिखाता है।" यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि जब इंसान और जानवर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें तो उनके बीच एक बहुत ही प्यारा और मजबूत रिश्ता बन सकता है।