फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rishikesh rafter rescues tourist from floating video goes viral on social media

Viral Video: ऋषिकेश पानी में डूबते टूरिस्ट की रॉफ्टिंग गाइड ने बचाई जान, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ

Fri, 12 Jun 2026 10:59 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 12 Jun 2026 10:59 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक टूरिस्ट के रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक टूरिस्ट को पानी में डूबता देख टूर गाइड और रॉफ्टर अपनी पूरी ताकत लगाकर उस तक पहुंचता है और उसकी जान बचाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
Rishikesh rafter rescues tourist from floating video goes viral on social media
ऋषिकेश टूरिस्ट रेस्क्यू वायरल वीडियो - फोटो : @seahawkadventures

विस्तार

Rishikesh Rafter Rescues Tourist Viral Video:  ऋषिकेश भारत का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय रिवर राफ्टिंग डेस्टिनेशन है। यहां गंगा नदी की लहरों पर राफ्टिंग करने के लिए बड़ी सख्यां में देश-विदेश से लोग आते हैं। रिवर राफ्टिंग काफी रोमांचक होती है, लेकिन अगर सही सावधानी न बरती जाए तो यह जानलेवा भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक टूरिस्ट के रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक टूरिस्ट को पानी में डूबता देख टूर गाइड और रॉफ्टर अपनी पूरी ताकत लगाकर उस तक पहुंचता है और उसकी जान बचाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स रॉफ्टिंग करते हुए रेस्क्यू के लिए बढ़ रहा है, जिसका नाम रोहित लखेरा है। रोहित ऋषिकेश में एक टूर गाइड और रॉफ्ट गाइड है। जब उसकी नजर पानी में डूब रहे एक सैलानी पर पड़ती है, तो अपनी बोट को पूरी ताकत के साथ भगाता है और उस डूब रहे टूरिस्ट की जान बचाने के लिए उस तक पहुंच जाता है। बेशुध नजर आ रहा सैलानी उसकी नाव पकड़कर सहारा लेने की कोशिश करता है। मगर उसकी बोट सिर्फ एक व्यक्ति का भार सहने के काबिल होती है।

विज्ञापन


Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 


इस बीच वह उसके दूसरे साथी की बोट पर टूरिस्ट को हाथ रखने को कहता है। मगर वह उसी की रॉफ्टर बोट को पकड़ लेता है, जिससे रेस्क्यू करने गए रोहित भी पानी में गिर जाता है। रोहित जिस चीज पर रॉफ्टिंग कर रहे हैं, उसे कयाक यानी 'छोटी नाव’ भी समझ सकते हैं। पानी में गिरने के बाद भी रोहित कोशिश करके किसी तरह दोबारा अपनी रॉफ्टर बोट पर संवार होकर अपने साथी की मदद से उस पर्यटक को किनारे तक पहुंचाता है। सैलानी इतना बेशुध होता है कि वह कायदे से बैठ भी नहीं पा रहा होता है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rafting | Kayaking | Expeditions | Rishikesh | India 🇮🇳 (@seahawkadventures)


रेस्क्यू के इस वायरल वीडियो को 52 लाख से ज्यादा व्यूज और 36 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो की पोस्ट पर लिखा है, हमारी टीम के सदस्य ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को बचाया जो पानी की तेज़ धारा में बह रहा था और पानी की सतह पर बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा था। देखिए कैसे हुआ यह बचाव कार्य और जानिए कि हिम्मत और सही समय पर की गई कार्रवाई से किसी की जान कैसे बचाई जा सकती है।

 

Viral Video: अमेरिका में भारतीय शख्स की कमाई सुन लोगों के उड़े होश, इंटरनेट पर छाया वीडियो

 

रेस्क्यू का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स जान बचाने वाले दोनों ही बंदों को सलाम कर रही हैं। एक शख्स ने लिखा- पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा, बिल्कुल सही बात है। दूसरे शख्स ने लिखा- आप दोनों बहादुर लोगों को सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed