Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जवान ने ऑटो में भाग रहे एक चेन स्नेचर का बाइक से पीछा कर उसे फिल्मी अंदाज में ऐसा दबोचा कि मजा आ गया।
विस्तार
Delhi Police Cop Catches Chain Snatcher: चेन स्नैचिंग में चोर पलक झपकते ही चेन खींचकर फरार हो जाते हैं। यह अक्सर चलती सड़क या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में की जाती है। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जवान ने ऑटो में भाग रहे एक चेन स्नेचर का बाइक से पीछा कर उसे फिल्मी अंदाज में ऐसा दबोचा कि मजा आ गया।
Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दिल्ली पुलिस का एक जवान हीरो स्पलेंडर बाइक से ऑटो वाले का पीछा कर रहा होता है। काफी देर पीछा करने के बाद आखिरकार पुलिस वाला ऑटो में जा रहे चेन स्नेचर को पकड़ ही लेता है। जिसके बाद वह ऑटो की पीछे की सीट से एक और शख्स को उतार दोनों स्नेचरों को पकड़ लेता है। इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है।
चेन स्नेचर का पीछा करता दिल्ली पुलिस जवान
सिंघम स्टाइल में चेन स्नेचर का पीछा करते दिल्ली पुलिस जवान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- ऑटो ड्राइवर ने पहले पुलिस वाले को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए। फिर ऑटो ड्राइवर ने बहुत लापरवाही से ऑटो चलाते हुए भागने की कोशिश की, जिससे बाकी सभी लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
Viral Video: घर की पानी की टंकी में छिपे थे 27 सांप, हरिद्वार का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
लोगों ने कमेंट सेक्शन में की पुलिसवाले की बहादुरी की तारीफ
चेन स्नेचर का पीछा करते दिल्ली पुलिस जवान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अबतक 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कई हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, जो यह दिखाता है कि अब भी पुलिस को अच्छा काम करने पर जनता से ढेर सारा प्यार भी मिलता है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इस पुलिसवाले की सैलरी डबल की जानी चाहिए। दूसरे यूजर का कहना था कि, पहली बार पुलिस के लिए इज्जत आई।