{"_id":"67dfbbed72cb731d7c0676c8","slug":"ribbon-eel-viral-video-moving-of-this-sea-creature-won-the-hearts-of-people-in-hindi-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: समुद्र में घुसे 5 तैराक, अचानक लहराते हुए सामने आया ऐसा जीव, फिर जो हुआ आगे...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: समुद्र में घुसे 5 तैराक, अचानक लहराते हुए सामने आया ऐसा जीव, फिर जो हुआ आगे...
Sun, 23 Mar 2025 01:14 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:14 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखा जीव तैरता हुआ दिख रहा है। यह जीव इतना आकर्षक है कि इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट
- फोटो : Instagram/@pubity
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रहस्यमयी समुद्री जीव दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह जीव सांप जैसा लगता है, लेकिन असल में यह रिबन ईल है। यह जीव खास विशेषताओं की वजह से जाना जाता है। वायरल वीडियो में यह समुद्री जीव जमीन से कुछ इंच ऊपर तेजी से लहराते हुए आगे बढ़ता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई तैराक इस जीव के आसपास दिखाई दे रहे हैं। कुछ तैराक इस जीव को अपने कैमरे में कैद करना चाह रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि पानी के अंदर निचले सतह पर इतने आसानी से सभी लोग तैरकर इस जीव का पीछा कर रहे हैं। कुछ समय के बाद एक तैराक रिबन ईल के सामने आकर वीडियो बनाने लगता है।
विज्ञापन
रिबन ईल की मुख्य विशेषताएं
रिबन ईल मुख्य रूप से हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के इलाकों में पाया जाता है। यह समुद्री जीव अपनी अनोखी खूबियों के लिए जाना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपने जीवनकाल में अपना रंग और लिंग बदल सकता है। रिबन ईल अपने जीवन के अलग-अलग चरणों में काले, नीले और पीले रंग में दिखाई देती है। शुरुआत में यह काले रंग की होती है, फिर नीले रंग में बदलती है और आखिर में पीले रंग की हो जाती है। इसके अलावा, यह जीव नर से मादा में भी परिवर्तित हो सकता है। इस प्रक्रिया को "सीक्वेंशियल हर्माफ्रोडाइटिज्म" कहते हैं, जिसमें यह पहले नर के रूप में जीवन शुरू करता है और बाद में मादा बन जाता है। यह खासियत इसे समुद्री जीवन में अनोखा बनाती है।
रिबन ईल एक ऐसी जीव है जो छिपकर रहती है, जिसके कारण इसे देख पाना मुश्किल होता है। रिबन ईल रेत में बिल बनाकर उसमें लंबे समय तक रह सकती है, जिससे यह शिकारियों से बची रहती है। यह जीव छोटी मछलियों, केकड़ों और अन्य समुद्री जीवों को अपना शिकार बनाती है। इसका लहराता हुआ अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।
लोगों की प्रतिक्रिया
इंटरनेट पर लोग इस जीव की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रिबन ईल को देखकर ऐसा लगता है जैसे समुद्र में कोई जादू चल रहा हो। प्रकृति वाकई कमाल की है!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान सच में महान है, जो इस दुनिया बहुत खूबसूरत बनाया है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pubity नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 28 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।