फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   reply of child selling papad won the hearts of the people video went viral

Viral Video: 'काम करता हूं, भीख नहीं मांगता'- पापड़ बेचने वाले खुद्दार बच्चे के जवाब ने जीता लोगों का दिल

Mon, 27 Jan 2025 02:14 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 27 Jan 2025 02:14 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक खुद्दार बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा पापड़ बेच रहा है। जब एक व्यक्ति उसे 500 रूपये देने की कोशिश करता है तो बच्चा जो जवाब देता है वो अपने आप में हैरान कर देने वाला है।

विज्ञापन
reply of child selling papad won the hearts of the people video went viral
बच्चे की खुद्दारी ने जीता लोगों का दिल - फोटो : Instagram/motivation_melega

विस्तार

विज्ञापन

Viral Video: आज के समय में अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें कुछ लोग किसी जरूरतमंद को या किसी स्ट्रीट दुकान वालों को कैमरे के सामने कुछ पैसे देते हैं। अक्सर वो लोग उस मार्मिक दृश्य को कैमरे में कैद करते हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि इन वीडियो का मकसद मदद से ज्यादा अपनी वाहवाही लूटना होता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इन सबसे अलग है। इस वीडियो में एक पापड़ बेचने वाला बच्चा पैसे लेने से इनकार कर देता है और ऐसी बात कहता है जो हर किसी को सीख देनी वाली है।

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shayari | Poetry | Motivation | Life (@motivation_melega)




क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक बच्चा समुद्र किनारे पापड़ बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। एक व्यक्ति उससे पापड़ की कीमत पूछता है, बच्चा 30 रुपये बताता है। वह व्यक्ति कहता है कि उसे अपनी मां के लिए पापड़ चाहिए और उसके पास सिर्फ 5 रुपये हैं। बच्चा पहले तो मना करता है, लेकिन बाद में उस व्यक्ति की बात सुनकर 5 रुपये में पापड़ देने को तैयार हो जाता है।

इसके बाद वह व्यक्ति बच्चे से पूछता है कि आज उसकी कितनी बिक्री हुई है, तो बच्चा बताता है कि अभी तक एक भी पापड़ नहीं बिका है। फिर जब शख्स 5 रुपये में पापड़ लेने का विश्वास जीत लेता है तब वह बच्चे को 500 रुपये देने की कोशिश करता है। यहीं पर बच्चा एक ऐसा जवाब देता है जो सबका दिल जीत लेता है। वह कहता है, "भैया, मैं काम करता हूं, भीख नहीं मांगता।" बच्चे का यह जवाब सुनकर वह व्यक्ति और वीडियो देख रहे सभी लोग भावुक हो जाते हैं। बच्चे की ईमानदारी, मेहनत और स्वाभिमान ने लोगों के दिलों को छू लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक हैं। लोग बच्चे की ईमानदारी और संस्कारों की प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोग इस बात पर भी अफसोस जता रहे हैं कि आजकल ऐसे बच्चे बहुत कम देखने को मिलते हैं। कुछ लोग इस वीडियो को प्रेरणादायक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें इस बच्चे से सीख लेनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि- 'लोगों को इस वीडियो से सीखना चाहिए'। दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'किसी भी इंसान को अपने जीवन में उसूलों पर कायम रहना चाहिए तभी वो जीवन में आगे बढ़ सकता है'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @motivation_melega नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 15 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed