{"_id":"683956cdf998cf46b0073095","slug":"rcb-true-fan-goes-viral-woman-s-dramatic-banner-steals-the-spotlight-during-ipl-2025-playoffs-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: 'अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दूंगी', महिला का पोस्टर देख पुरुष समाज में दहशत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: 'अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दूंगी', महिला का पोस्टर देख पुरुष समाज में दहशत
Fri, 30 May 2025 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 May 2025 12:27 PM IST
सार
Viral Video: एक महिला फैन ने जो किया वह इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। उसका एक पोस्टर इतना वायरल हुआ कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
महिला का पोस्टर हुआ वायरल
- फोटो : एक्स@gharkekalesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी की फाइनल में एंट्री ने फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह पैदा कर दिया है। लेकिन इस खुशी के माहौल में एक महिला फैन ने जो किया वह इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। उसका एक पोस्टर इतना वायरल हुआ कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई लोग इस पोस्टर को देख के इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर
29 मई को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर 1 मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान एक महिला फैन लाल साड़ी पहनकर दर्शकों के बीच पहुंची और एक पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था, "अगर RCB फाइनल नहीं जीतती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।" पोस्टर पर उसने अपना इंस्टाग्राम हैंडल (@chiraiya_ho) और #KingKohli भी लिखा था।
विज्ञापन
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 29, 2025
विज्ञापन
यूजर्स ने दी बेहद ही मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने गंभीर चर्चा भी शुरू कर दी।
एक यूजर ने चुटकी ली, "RCB जीते या हारे, इनका तलाक तो तय लग रहा है।" दूसरे यूजर ने पूछा, "बेचारे पति की क्या गलती है?" एक और यूजर ने लिखा, "किस्मत वाला है ये पति, जो क्रिकेट मैच की वजह से वायरल हो गया।" यह फोटो सोशल मीडिया के कई बड़े पेजों, जैसे @gharkekalesh पर शेयर की गई। अब तक इसे 67 हजार से ज्यादा व्यूज और 1.3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह पोस्टर अब आरसीबी के फैंस की दीवानगी और क्रिकेट के लिए उनके प्यार का एक उदाहरण बन गया है।
एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है आरसीबी टीम
बता दें कि आरसीबी की टीम अब तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। अब चौथी बार टीम ने फाइनल में जगह बनाई है और इस बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम से काफी उम्मीदें हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 बार और मुंबई इंडियंस ने 6 बार फाइनल में खेला है। अब सबकी नजरें फाइनल मुकाबले पर हैं। क्या आरसीबी इस बार ट्रॉफी जीतेगी? या फिर वह पोस्टर बस एक मजेदार किस्सा बनकर रह जाएगा? हालांकि, अब तो यह फाइनल मैच के बाद ही पता चलेगा कि क्या यह सीजन आरसीबी के नाम रहेगा या नहीं।