फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rare Roll Cloud Spotted Over Beach In Portugal During Heatwave Watch Viral Video

Viral Video: पुर्तगाल में समुद्र तट पर दिखा दुर्लभ बादल, वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या होता है 'रोल क्लाउड'

Tue, 01 Jul 2025 08:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि अटलांटिक महासागर से एक विशाल, मोटा और बेलनाकार बादल समुद्र की तरफ तट की ओर आ रहा है। बादल किनारे की ओर आते ही, तेज हवाएं चलने लगती हैं, जिससे समुद्र तट पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन
Rare Roll Cloud Spotted Over Beach In Portugal During Heatwave Watch Viral Video
पुर्तगाल में समुद्र तट पर दिखा दुर्लभ बादल, वीडियो हुआ वायरल - फोटो : x@volcaholic1

विस्तार

Rare Roll Cloud In Portugal: मानसून के दिनों में अक्सर आसमान में बादल छाते हैं और बारिश होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर  पुर्तगाल के पोवोआ दा वर्जीम समुद्र तट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बेहद प्राकृतिक घटना रोल क्लाउड देखा गया है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। पुर्तगाल में भीषण गर्मी पड़ रही है, इसी दौरान यह नजारा देखने को मिला। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि अटलांटिक महासागर से एक विशाल, मोटा और बेलनाकार बादल समुद्र की तरफ तट की ओर आ रहा है। बादल किनारे की ओर आते ही, तेज हवाएं चलने लगती हैं, जिससे समुद्र तट पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। इस दृश्य को देखकर लोग डरते भी हैं और रोमांचित भी होते हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Volcaholic नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, पुर्तगाल के पोवोआ दा वर्जीम में दिखा अद्भुत रोल क्लाउड। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि वर्षों बाद ऐसा नजारा देखने को मिला है। दूसरे शख्स का कहना है कि क्या यही तूफान यूरोप को गर्मी से राहत दिला लाएगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं और क्या होगा खास




Viral Photo: धरती से सूरज की फोटो खींच रहा था फोटोग्राफर, तभी कैमरे में कैद हुआ ऐसा कुछ, देखकर जनता हुई हैरान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रोल क्लाउड एक दुर्लभ मौसमीय घटना है। ऐसी स्थिति तब बनती है, जब गर्म, शुष्क हवा और ठंडी समुद्री हवा के बीच टकराव होता है। इससे आकाश में एक लंबा, बेलनाकार और लुढ़कता हुआ बादल बनता है, जो किसी लहर की तरह दिखाई देता है। यह बादल सुनामी की तरह दिखता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इसका भूकंप या समुद्री ज्वार-भाटे से कोई संबंध नहीं है। यह एक प्राकृतिक, हानिरहित मौसमीय घटना है। 

Japanese Baba Vanga: क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया

बता दें कि यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। स्पेन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और 100 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। पुर्तगाल, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed