{"_id":"689dc96db6f1cb3a5f03f613","slug":"rajasthan-school-students-cried-bitterly-on-farewell-of-teacher-in-banswara-palodara-upper-primary-school-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: टीचर की विदाई पर फुट फुटकर रोए बच्चे, स्कूल का वीडियो हुआ वायरल, लोगों की आंखें हुईं नम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: टीचर की विदाई पर फुट फुटकर रोए बच्चे, स्कूल का वीडियो हुआ वायरल, लोगों की आंखें हुईं नम
Thu, 14 Aug 2025 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:14 PM IST
सार
Viral Video: महिला टीचर की विदाई के दौरान स्कूल के बच्चे काफी अधिक भावुक हो गए और सभी फूट-फूटकर रोने लगे। अब इस पल का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
टीचर की विदाई पर फुट फुटकर रोए बच्चे, स्कूल का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : X
विस्तार
Viral Video: शिक्षक और छात्र का रिश्ता कभी-कभी दिलों में ऐसी जगह बना लेता है कि एक दूसरे से दूर जाना कठिन हो जाता है। छात्र और शिक्षक के रिश्ते की अहमियत को बताता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का है। वीडियो को देखकर साफ हो जाता है कि छात्र और शिक्षक के बीच रिश्ता पढ़ाई से ऊपर भावनात्मक जुड़ाव का भी होता है।
विज्ञापन
दरअसल, महिला टीचर की विदाई के दौरान स्कूल के बच्चे काफी अधिक भावुक हो गए और सभी फूट-फूटकर रोने लगे। अब इस पल का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में पलोदरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हिमानी त्रिवेदी शिक्षिका हैं, जिनका चयन सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2016 में विज्ञान विषय के लिए हो गया। बच्चों को जब यह जानकारी मिली तो बच्चों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा में स्कूल से टीचर के जाने के बाद फूट-फूट कर रोए बच्चे#Bhilwara #RajasthanNews #viralvideo pic.twitter.com/HpUC6nBHGQ
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) August 14, 2025
NASA Ganga: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है गंगा नदी? नासा ने खींची अद्भुत तस्वीर, देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें
बच्चे खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। महिला टीचर हिमानी के विदाई के वीडियो में दिख रहा है कि क्लासरूम में बैठे छात्र ठहाके मारकर रो रहे हैं। इस दौरान छात्र-छात्राएं अपनी प्रिय मैडम को रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं।
Weird News: बहुत देर से बंद था प्लेन का दरवाजा, खोलते ही एयर होस्टेस के उड़े होश, वीडियो हुआ वायरल
स्कूल में रोते बच्चे इस बात की गवाही दे रहे थे कि मैडम ने किताबों के ज्ञान के साथ ही बच्चों के जीवन में प्रेम, अनुशासन और आत्मविश्वास की गहरी छाप छोड़ी है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।