{"_id":"689dbd320e196e507f0626f6","slug":"nasa-astronaut-captures-stunning-near-infrared-image-of-ganges-river-delta-from-space-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NASA Ganga: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है गंगा नदी? नासा ने खींची अद्भुत तस्वीर, देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
NASA Ganga: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है गंगा नदी? नासा ने खींची अद्भुत तस्वीर, देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें
Thu, 14 Aug 2025 04:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 04:13 PM IST
सार
NASA Ganga Photo: नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने दुनिया के सबसे बड़े नदी डेल्टा की दुर्लभ तस्वीर शेयर की है। इसमें पूर्वी भारत और बांग्लादेश के विशाल, उपजाऊ परिदृश्य दिखाई दे रहा है। पेटिट की तस्वीर में दुनिया का सबसे बड़ी नदी डेल्टा साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष से कैसी दिखती है गंगा नदी? नासा ने खींची अद्भुत तस्वीर, देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें
- फोटो : X@astro_Pettit
विस्तार
NASA: अक्सर लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि अंतरिक्ष से धरती कैसी दिखती है? कई बार अंतरिक्ष से ली गई धरती को देखने को मिली है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने गंगा नदी के डेल्टा की एक आकर्षक नियर-इन्फ्रारेड तस्वीर शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीर इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपने एक्सपीडिशन 73 के दौरान ली थी। उनकी इस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुनिया के सबसे बड़े नदी डेल्टा की दुर्लभ तस्वीर शेयर की है। इसमें पूर्वी भारत और बांग्लादेश के विशाल, उपजाऊ परिदृश्य दिखाई दे रहा है। पेटिट की तस्वीर में दुनिया का सबसे बड़ी नदी डेल्टा साफ दिख रहा है। यह पूरा डेल्टा पूर्वी भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है। इसे गंगा-ब्रह्मापुत्र, बंगाल डेल्टा या सुंदरबन डेल्टा भी कहा जाता है। यह पूरा क्षेत्र 1,00,000 वर्ग किमी से भी बड़ा है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलता है। पेटिट ने इस तस्वीर को खींचने के लिए खास तरीका नियर-इन्फ्रारेड फोटोग्राफी का इस्तेमाल किया है, जिससे हरी-भरी वनस्पतियां और नदियां साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
लाखों लोगों के लिए बेहद अहम है ये इलाका
यह क्षेत्र लाखा लोगों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां कि मिट्टी खेती के लिए बेहद उपजाऊ है। इस क्षेत्र में कई तरह के पेड़ भी पाए जाते हैं। यहां पर मैंग्रोव के जंगल भी पाई जाते हैं। यह क्षेत्र बड़ी नदियों और हर साल आने वाली बाढ़ के लिए जाना जाता है। मैंग्रोव वन समुद्री जीवन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। पश्चिम बंगाल के गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में स्थित सुंदरबन मैंग्रोव जंगलों और बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। यह दुनिया में सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल का इलाका है। UNESCO की इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर पेड़-पौधों की 180 प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन
Independence Day 2025: वो कौन से पांच देश हैं, जो भारत के साथ 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न
Ganges river delta, over India and Bangladesh, photographed in near-infrared from the ISS. It is the largest river delta on Earth. pic.twitter.com/RXWgz7w0RQ
— Don Pettit (@astro_Pettit) August 7, 2025
Viral Video: अजगर पकड़ने जा रहा था शख्स, तभी सांप ने किया हमला और चारों ओर से जकड़ लिया, रूह कंपा देगा वीडियो
जॉन पेटिट ने क्या दी जानकारी?
जॉन पेटिट ने बताया है कि यह तस्वीर भारत और बांग्लादेश के ऊपर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से ली गई है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है। ऐसी तकनीक से वैज्ञानिकों को यह जानने में मदद मिल सकती है कि धरती पर पेड़-पौधे कितने सुरक्षित है, पानी कहां-कहां पहुंचा है और जमीन में क्या बदलाव हो रहे हैं।