फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pune 70 Years Old Grandmother Catches Snake With Bare Hands And Wraps Around Her Neck Video Goes Viral

Saanp Ka Video: 70 साल की उम्र में दादी ने किया खौफनाक कारनामा, सांप को पकड़कर गले में डाला, वीडियो वायरल

Mon, 28 Jul 2025 06:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 06:05 PM IST
सार

Saanp Ka Video: दादी की उम्र 70 साल है और महाराष्ट्र के पुणे जिले की रहने वाली हैं। बिना किसी सुरक्षा के सिर्फ हाथों से एक बड़ा सांप पकड़ा और उसे अपने गले में लपेट लिया। उन्होंने यह सब लोगों को जागरूक करने के लिए किया। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Pune 70 Years Old Grandmother Catches Snake With Bare Hands And Wraps Around Her Neck Video Goes Viral
70 साल की उम्र में दादी ने किया खौफनाक कारनामा, सांप को पकड़कर गले में डाला - फोटो : X@satyaagrahindia

विस्तार

Saanp Ka Video: सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। सांप को देखते ही लोग भाग जाते हैं। अब इस बीच एक साल की दादी ने कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों का हैरान कर दिया है। दादी के इस कार्य को देखकर लोग हैरान हैं। दादी की निडरता और जोश की खूब तारीफ कर रहे हैं। दादी ने एक झटके में सांप को पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दादी की उम्र 70 साल है और महाराष्ट्र के पुणे जिले की रहने वाली हैं। बिना किसी सुरक्षा के सिर्फ हाथों से एक बड़ा सांप पकड़ा और उसे अपने गले में लपेट लिया। उन्होंने यह सब लोगों को जागरूक करने के लिए किया। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


दादी का नाम शकुंतला सुतार है और वह पुणे के मुलशी तालुका के कासर आंबोली गांव में रहती हैं। जब उनके घर में एक रैट स्नेक यानी धामन सांप घुस गया, तो उन्होंने बिना डरे उसे पकड़ लिया। उन्होंने किसी को बुलाया नहीं, न ही घबराईं, बल्कि शांत रहकर सांप को अपने हाथों से पकड़ा और फिर गले में डाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Alien News: पृथ्वी पर नवंबर में हमला कर सकता है रहस्यमयी एलियन स्पेसक्राफ्ट, वैज्ञानिकों ने शोध में किया दावा

शकुंतला सुतार लोगों को यह समझाना चाहती थीं कि हर सांप खतरनाक नहीं होता। उन्होंने कहा कि धामन सांप जहरीला नहीं होता। यह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता। यह चूहे और कीट खाकर खेतों की रक्षा करता है। लोग अंधविश्वास की वजह से ऐसे सांपों को भी मार देते हैं और यह गलत है। 

Nag Panchami: इस नाग ने देवताओं के सिंहासन को हिला दिया, जानिए राजा परीक्षित को डसने वाले तक्षक नाग की कहानी

धामन सांप जहरीला नहीं होता है और भारत के कई इलाकों में पाया जाता है। यह इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और खेती के लिए फायदेमंद माना जाता है। जहां लोग सांप को देखकर डरते हैं, वहीं दादी ने सांप को पकड़कर गले में डाल लिया। लोग दादी की हिम्मत और समझदारी की सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed