{"_id":"69e72336452259d1900aecfe","slug":"prince-borewell-boy-2026-naveen-jindal-viral-video-prince-borewell-case-2006-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 20 साल पहले बोरवेल में गिरने वाला प्रिंस अब कैसा है? सांसद नवीन जिंदल ने वीडियो में बताया हाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 20 साल पहले बोरवेल में गिरने वाला प्रिंस अब कैसा है? सांसद नवीन जिंदल ने वीडियो में बताया हाल
Tue, 21 Apr 2026 12:43 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:43 PM IST
सार
Prince Borewell Boy 2026 Video: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ साल 2006 का हादसा एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे प्रिंस का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है, जिसमें नौजवान प्रिंस को देखकर सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
Prince borewell boy 2026
- फोटो : facebook/Naveen Jindal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Prince Borewell Boy Viral Video: कुछ कहानियां वक्त के साथ धुंधली नहीं पड़तीं, बल्कि हर बार याद आने पर दिल की धड़कनें तेज कर देती हैं। करीब 20 साल पहले एक ऐसी ही घटना ने पूरे देश को टीवी स्क्रीन के सामने थाम दिया था, हर आंख नम थी और हर जुबान एक ही प्रार्थना कर रही थी।
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साल 2006 में एक मासूम बच्चा, प्रिंस, खेलते-खेलते 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। यह हादसा इतना भयावह था कि पूरे देश की नजरें उसी गड्ढे पर टिक गई थीं। करीब 50 घंटे तक चले मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उस वक्त उसकी सलामती के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर चल पड़ा था।
विज्ञापन
Viral Video: फोन चोरी करने से पहले दबोचा गया चोर, महिला ने खिड़की से अंदर घसीट कर बजाए लात-घूसे
विज्ञापन
Ajab Gajab: इस पहाड़ी पर बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, जानें कैसे करता है काम
वीन जिंदल के साथ नजर आया प्रिंस
अब दो दशक बाद वही प्रिंस एक बार फिर चर्चा में आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रिंस बीजेपी नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में जिंदल खुद उसका परिचय कराते हुए बताते हैं कि यही वो बच्चा है, जिसे कभी पूरे देश ने मिलकर मौत के मुंह से खींचा था।
आज का प्रिंस बिल्कुल बदल चुका है। वह अब एक मजबूत और आत्मविश्वासी नौजवान बन गया है। नवीन जिंदल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रिंस की मसल्स तो उनसे भी ज्यादा हो गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रिंस इस वक्त आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है और एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है।
यहां देखें वीडियो
क्या था पूरा मामला?
गौरतलब है कि 21 जुलाई 2006 को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के हलदेड़ी गांव में यह घटना हुई थी। प्रिंस एक चूहे को पकड़ने के चक्कर में बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद इंडियन आर्मी की मदद से करीब 50 घंटे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसकी हर छोटी-बड़ी अपडेट मीडिया के जरिए पूरे देश तक पहुंच रही थी। उस वक्त प्रिंस सिर्फ चार साल का था। आज जब वह 20 साल बाद सबके सामने एक नए रूप में आया है, तो उसे पहचान पाना भी आसान नहीं है।
Funny Application: “फूफा जी को पनीर खिलाना है!” छात्र ने लिखी ऐसी अर्जी, पढ़ते ही प्रिंसिपल ने दे दी छुट्टी!
Ajab Gajab: गले में दर्द ने खोला 8 साल पुराना राज, एक्सरे देखकर डॉक्टरों के भी छूटे पसीने
Bajau Tribe: समंदर में बसती है एक पूरी दुनिया, जानिए पानी में रहने वाले इंसानों की कहानी
Dadi's Paragliding Video: 73 की उम्र में भरी हौसलों की उड़ान, दादी की पैराग्लाइडिंग ने जीता लोगों का दिल