{"_id":"5ea7d6b58ebc3e905328f5fa","slug":"pomander-watch-1505-is-the-worlds-first-watch-invented-by-peter-henlein","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 साल पहले बनी थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी, कीमत इतनी कि खरीद लें 30 हेलीकॉप्टर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
500 साल पहले बनी थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी, कीमत इतनी कि खरीद लें 30 हेलीकॉप्टर
आज के समय में घड़ी पहनना भले ही लोगों का शौक बन चुका हो, लेकिन एक समय था जब कुछ गिने-चुने और अमीर लोगों के पास ही घड़ियां हुआ करती थीं और वो उसे पहनना अपनी शान समझते थे। क्या आपने कभी सोचा है कि जो घड़ी अब आम हो गई है, उसे दुनिया में सबसे पहले किसने बनाया था और वो घड़ी कैसी दिखती थी? आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा।
2 of 5
दुनिया की सबसे पहली घड़ी
- फोटो : Social media
दुनिया की सबसे पहली घड़ी को 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' या 'वॉच 1505' के नाम से जाना जाता है। इसे जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था और उन्हें ही दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है। पीटर हेनलेन ने इस घड़ी को करीब 515 साल पहले यानी 1505 में बनाया था।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी सेब के आकार की पोमैंडर घड़ी आखिर कैसे दुनिया के सामने आई, इसकी कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। कहते हैं कि साल 1987 में घड़ी बनाने वाले एक युवक ने लंदन के कबाड़ी मार्केट से 10 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 947 रुपये में पोमैंडर को खरीदा था, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वो दुनिया की सबसे पहली घड़ी है। उसने उस घड़ी को कई सालों तक अपने पास रखा और फिर साल 2002 में उसने उसे किसी और को बेच दिया। अब जिसने उस घड़ी को खरीदा, उसे भी इसकी कीमत नहीं पता थी, इसलिए उसने भी उसने भी उसे किसी और को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया की सबसे पहली घड़ी
- फोटो : Social media
आखिरकार जब पोमैंडर घड़ी एक शोध करने वाले युवक के हाथ लगी, तब जाकर इसे दुनियाभर में पहचान मिली। उस घड़ी पर उसे बनाने का साल भी लिखा हुआ था और उसपर उसके आविष्कारक पीटर हेनलेन का हस्ताक्षर भी था। बताया जाता है कि यह घड़ी पीटर हैनलैन की निजी घड़ी थी, जिसे वो हमेशा अपने पास रखते थे।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया की सबसे पहली घड़ी
- फोटो : Wikipedia
दुनिया की सबसे पहली घड़ी की खास बात ये है कि यह कॉपर (तांबा) और सोने से बनी है। आज के समय में इस घड़ी की कीमत 50 से 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 381 करोड़ रुपये से 611 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह अनुमान साल 2014 में अमेरिका के मशहूर 'एंटीक वीक मैगजीन' ने लगाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।