{"_id":"67f62cc65b7fd2bfed0be78f","slug":"people-tried-their-best-to-get-discount-in-thailand-video-wnet-viral-in-hindi-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कैफे में डिस्काउंट पाने के लिए लोगों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, स्कीम देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कैफे में डिस्काउंट पाने के लिए लोगों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, स्कीम देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग
Wed, 09 Apr 2025 01:46 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
थाईलैंड के चियांग माई के रेस्टोरेंट 'चियांग माई ब्रेकफास्ट वर्ल्ड' का 'स्लिम चैलेंज' वायरल हो रहा है। इस स्कीम में ग्राहकों को मेटल बार्स से निकलकर 20% तक छूट मिलती है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 करोड़ बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
थाईलैंड के रेस्टोरेंट का वीडियो
- फोटो : Instagram/@amonthego15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: थाईलैंड के चियांग माई शहर में स्थित 'चियांग माई ब्रेकफास्ट वर्ल्ड' नामक रेस्टोरेंट इन दिनों अपनी एक अनोखी प्रमोशनल स्कीम की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। यह स्कीम दिखने में जितना दिलचस्प है, उतना ही रोचक इस स्कीम को अनलॉक करना भी है। इस स्कीम को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, कुछ इसे क्रिएटिव और मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे बॉडी शेमिंग का जरिया मानकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। यह प्रमोशनल चैलेंज इतना चर्चित हो गया है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
वीडियो में क्या है?
इस रेस्टोरेंट ने 'स्लिम चैलेंज' नाम से एक अनोखा ऑफर शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को उनके शरीर के आकार के आधार पर 5% से 20% तक की छूट दी जा रही है। लेकिन इसके लिए एक शर्त है, ग्राहकों को रेस्टोरेंट के बाहर लगे पतले और खड़े मेटल बार्स के बीच से खुद को निकालकर दिखाना होगा। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चैलेंज में 5 स्तर निर्धारित किए गए हैं, जहां हर स्तर पर मेटल बार्स के चौड़ाई घटती जाती है। जो ग्राहक सबसे चौड़े गैप से निकलते हैं, उन्हें 5% से 15% तक की छूट मिलती है, जबकि सबसे संकरे गैप से निकलने वाले ग्राहकों को पूरे 20% डिस्काउंट का लाभ दिया जाता है। इसी को और सरल करके कहें तो जो जितना अधिक पतला-दुबला होगा और उतना अधिक डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन
वीडियो में दिखाया गया है कि रेस्टोरेंट के प्रवेश द्वार पर अलग-अलग चौड़ाई के मेटल बार्स लगाए गए हैं, और हर बार के ऊपर छूट का प्रतिशत लिखा हुआ है। कई ग्राहक इस चैलेंज को आजमाते नजर आते हैं, जिसमें कुछ हंसते-हंसते कोशिश करते हैं, तो कुछ थोड़े असहज भी दिखते हैं। इस स्कीम को सबसे पहले ब्रिटिश ट्रैवल ब्लॉगर अमीना और एलेक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और यह बहस का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: दुबई की सड़कों पर शख्स ने किया गजब का प्रयोग, नतीजा देखकर नहीं होगा भरोसा
लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस चैलेंज को लेकर दो गुटों में लोग बंटे हुए हैं। कुछ यूजर्स ने इसे एक मजेदार और इनोवेटिव मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो बस एक हल्का-फुल्का खेल है, इसे इतना सीरियसली लेने की क्या जरूरत?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह असंवेदनशील है, जो लोग मोटे हैं, वो कैसे इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @amonthego15 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 44 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: दुकानदार ने तेल की जगह एनर्जी ड्रिंक में फ्राई कर दिया अंडा, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
View this post on Instagram