फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man did an amazing experiment on the streets of Dubai video went viral in hindi

Ajab Gajab: दुबई की सड़कों पर शख्स ने किया गजब का प्रयोग, नतीजा देखकर नहीं होगा भरोसा

Wed, 09 Apr 2025 11:34 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 09 Apr 2025 11:34 AM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों दुबई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सफेद मोजा पहनकर साफ-सफाई चेक करने का एक प्रयोग कर रहा है। अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
A man did an amazing experiment on the streets of Dubai video went viral in hindi
सफेद मोजा पहने प्रयोग कर रहा शख्स - फोटो : Instagram/@lovindubai

विस्तार

Viral Video: दुबई जो अपनी चमचमाती इमारतों और शानदार जीवनशैली के लिए मशहूर है, जो इन दिनों एक अनोखे प्रयोग की वजह से चर्चा में है। असल में एक इंफ्लुएंसर ने दुबई की सड़कों की सफाई चेक करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस इंफ्लुएंसर ने सफेद मोजे पहनकर पूरे शहर में घूमने का फैसला किया, ताकि यह देखा जा सके कि क्या दुबई की सड़कें वाकई इतनी साफ हैं कि मोजों पर धूल का एक दाग भी न लगे। अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lovin Dubai | لوڤن دبي (@lovindubai)




वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस एक्सपेरिमेंट की शुरुआत दुबई की सबसे मशहूर जगह बुर्ज खलीफा से होती है। इंफ्लुएंसर अपने पैरों में नया सफेद मोजे पहनकर वहां चलना शुरू देता है। शख्स का यह टेस्ट सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहता है, वो मॉल की चमचमाती टाइल्स, शहर की संकरी गलियों और यहां तक कि मॉल के रेस्ट रूम तक जाता है। वो जहां जाता है कैमरा उसके साथ रहता है, जो इस प्रयोग को रिकॉर्ड कर रहा है। इस इंफ्लुएंसर का मकसद साफ था, कि दुबई की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जैसी सफाई का दावा किया जाता है क्या वो सच में है या नहीं यही पता करना था।

वीडियो में दिखता है कि इंफ्लुएंसर पहले बुर्ज खलीफा के पास की सड़कों पर चलता है, जहां पर्यटकों की भीड़ और चहल-पहल रहती है। फिर वह मॉल्स में घुसता है, जहां फर्श इतना साफ दिखता है कि शीशे की तरह चमक रहा होता है। इसके बाद वह शहर की गलियों में जाता है, जहां आमतौर पर धूल या गंदगी की आशंका हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि उसका सफर मॉल के रेस्टरूम तक भी पहुंचता है, जो आमतौर पर सफाई के मामले में सबसे बड़ी चुनौती माने जाते हैं। हर जगह उसके मोजों की हालत को करीब से दिखाया जाता है, ताकि यह पता चल सके की दुबई की सफाई व्यवस्था अच्छी है या नहीं।

ये भी पढ़ें- Viral Video:  दुकानदार ने तेल की जगह एनर्जी ड्रिंक में फ्राई कर दिया अंडा, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो के अंत में जब इंफ्लुएंसर अपने मोजे उतारकर कैमरे के सामने दिखाता है, तो नतीजा चौंकाने वाला होता है। लंबे सफर के बाद भी उसके सफेद मोजे लगभग वैसे ही साफ नजर आते हैं, जैसे उसने पहने थे। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। यूजर्स इसे दुबई की बेहतरीन सफाई व्यवस्था बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, 'दुबई सच में दुनिया का सबसे साफ शहर है!' दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'मेरे घर का फर्श भी इतना साफ नहीं है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @lovindubai नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed