फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Passenger stranded at airport for hours due to delayed IndiGo flights cries out Video goes Viral on Internet

Viral: इंडिगो फ्लाइट्स की देरी से एयरपोर्ट पर घंटों फंसा यात्री, रोते हुए बोला- सर, प्लीज जॉब से मत निकालिए

Sat, 06 Dec 2025 11:36 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Dec 2025 11:36 AM IST
सार

Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात सबसे बिगड़े। इंडिगो ने “ऑपरेशनल डिसरप्शन” बताकर ज्यादातर फ्लाइट्स आधी रात तक रद्द कर दीं और कुछ ही देर में टर्मिनल यात्रियों से पूरी तरह भर गया।

विज्ञापन
Passenger stranded at airport for hours due to delayed IndiGo flights cries out Video goes Viral on Internet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

शुक्रवार का दिन एयर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स अचानक रद्द होने के बाद देश के बड़े एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, सब जगह अफरा-तफरी मच गई। सुबह से लेकर देर रात तक हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और किसी को यह भी ठीक से पता नहीं था कि उनकी फ्लाइट कब उड़ेगी या उड़ेगी भी या नहीं। लोगों का आरोप था कि एयरलाइन की तरफ से कोई भी सही जानकारी समय पर नहीं दी गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली एयरपोर्ट की हालत तो सबसे खराब दिखी। यहां इंडिगो ने “ऑपरेशनल डिसरप्शन” की बात कहते हुए दिन की लगभग सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द कर डालीं। बस फिर क्या था, टर्मिनल यात्रियों से खचाखच भर गया। कई लोग थककर फर्श पर बैठ गए, कुछ खाने-पीने की चीजें ढूंढते रहे, जबकि कई यात्री बार-बार काउंटर पर जाकर मदद मांगते दिखाई दिए। लेकिन उनका कहना है कि इंडिगो स्टाफ के पास कोई भी क्लियर जवाब नहीं था। कभी कहा कैप्टन नहीं है तो कभी बोला “अभी अपडेट नहीं मिला।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के ने रोते हुए कही ये बात
सोशल मीडिया पर इस पूरे बवाल की ढेरों तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। खासकर आयुष कुच्या नाम के शख्स का शेयर किया हुआ वीडियो काफी चर्चा में रहा। उनके वीडियो में दिख रहा था कि बड़ी संख्या में यात्री जमीन पर बैठकर इंतजार कर रहे हैं। उनमें से एक युवक इतना परेशान था कि कैमरे पर ही यह कहते हुए रो पड़ा कि उसकी नौकरी दांव पर है और ऑफिस में कोई उसे मानने को तैयार नहीं कि वह सच में फंसा हुआ है।

लोगों का उठा भरोसा
एक बुजुर्ग यात्री भी कैमरे पर गुस्सा जताते नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि इंडिगो पर अब भरोसा करना मुश्किल है क्योंकि न समय पर फ्लाइट की जानकारी मिली न किसी ने ठीक से मदद की। वहीं कुछ यात्री यह बताते दिखे कि स्टाफ उन्हें बार-बार सिर्फ एक ही जवाब दे रहा है, “कैप्टन उपलब्ध नहीं हैं।” आयुष ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी IndiGo6E फ्लाइट घंटों से लेट थी और यात्रियों को कोई भी ठोस सूचना नहीं मिली। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास कई यात्रियों के बयान वाले वीडियो हैं, जिनमें लोग अपनी चिंता खुलकर बता रहे हैं। उन्होंने एयरलाइन और अधिकारियों से तुरंत इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील की।


लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दिखीं। किसी ने चिंता जताई कि ऐसी स्थिति में यात्रियों का क्या होगा, तो किसी ने सलाह दी कि फंसे हुए लोग एक-दूसरे से संपर्क में रहें। कई यूजर्स ने इंडिगो को टैग करते हुए कहा कि यात्रियों को समय पर जानकारी देना उनकी जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed