{"_id":"6ace0bd1e9d74b01f804080b","slug":"pakistans-luxury-train-has-modern-seats-but-is-it-better-than-indian-railways-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की ट्रेन में लगी एलसीडी स्क्रीन, घूमने वाली सीटें और खाने में बिरयानी, फिर भी क्यों हुआ मजा किरकिरा?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तान की ट्रेन में लगी एलसीडी स्क्रीन, घूमने वाली सीटें और खाने में बिरयानी, फिर भी क्यों हुआ मजा किरकिरा?
Tue, 13 Oct 2026 04:37 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:37 PM IST
सार
Viral Video: पाकिस्तान की ग्रीन लाइन ट्रेन में सफर करने वाले भारतीय शख्स ने टिकट बुकिंग से लेकर खाने और ट्रेन की सुविधाओं तक का अनुभव साझा किया। ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं और खाने का इंतजाम मिला, लेकिन देरी के कारण उनका सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
विज्ञापन
पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन में सफर करना पड़ा भारी?
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन में सफर करना कैसा होगा? वहां का खाना कैसा मिलता है और क्या ट्रेन में सफर करने का अनुभव भारतीय रेलवे से बेहतर है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए भारतीय ट्रैवल यूट्यूबर डॉ. नवंकुर चौधरी ने पाकिस्तान की ग्रीन लाइन ट्रेन में सफर किया। उन्होंने अपने अनुभव का वीडियो शेयर किया है और सफर पूरा करने के बाद यूट्यूबर ने कहा कि भारतीय रेलवे के आगे यह ट्रेन कुछ भी नहीं है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
टिकट बुक करने में ही आ गई परेशानी
शख्स ने बताया कि पाकिस्तान में ट्रेन का टिकट बुक करना भारत जितना आसान नहीं है। ऑनलाइन ऐप पर सीट और किराया तो दिखाई देता है, लेकिन पेमेंट करने में परेशानी आती है। ऐसे में उन्हें मुल्तान कैंट स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदनी पड़ी। उन्होंने 2950 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 850 भारतीय रुपये का टिकट लिया। वह अपने दोस्तों के साथ पाकिस्तान की ग्रीन लाइन ट्रेन में सफर करने पहुंचे थे। इसे पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेनों में गिना जाता है।
विज्ञापन
ट्रेन में मिला बिरयानी और चिकन वाला खाना
यूट्यूबर ने बताया कि खानेवाल स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि कराची से आने वाली ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट है। हालांकि, ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग से देरी की जानकारी मिल रही थी। ट्रेन के अंदर पहुंचने पर उन्हें सीटों के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगी दिखीं। इनमें चीनी भाषा का विकल्प भी था। इसकी सीटें भी जरूरत के हिसाब से घुमाई जा सकती हैं। टिकट के साथ दोपहर का खाना भी शामिल था। इसमें बिरयानी, चिकन, नान और मिठाई परोसी गई। हालांकि, शाकाहारी यात्रियों के लिए खाने में सिर्फ दाल का विकल्प होने की बात उन्होंने बताई।
विज्ञापन
आधुनिक ट्रेन, लेकिन सफर में हुई देरी
ट्रेन बाहर से जितनी आधुनिक दिखती है, सफर का अनुभव उतना अच्छा नहीं रहा। यूट्यूबर के मुताबिक मुल्तान और खानेवाल के बीच पानी भरने के लिए ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। इसके अलावा रास्ते में कई जगह रुकने के कारण सफर में काफी ज्यादा समय लग गया। जिस यात्रा को करीब साढ़े तीन घंटे में पूरा होना था, उसमें कई घंटे ज्यादा लग गए। यूट्यूबर ने अपने अनुभव के आधार पर भारतीय रेलवे को बेहतर बताया। उनके मुताबिक पाकिस्तान में रेलवे के बुनियादी ढांचे और सिंगल ट्रैक जैसी समस्याओं के कारण तेज ट्रेन होने के बावजूद समय पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है।