पाकिस्तान में ऐसा भी होता है, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में ऐसी कई अजब-गजब घटनाएं घटती हैं, जो दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसी ही एक मजेदार घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
दरअसल, यहां एक शख्स अपनी बाइक पर गाय को बिठाकर ले जाता दिख रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो पाकिस्तान का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किस तरह गाय को बाइक पर बिठाकर फर्राटे से गाड़ी दौड़ा रहा है और उसके आगे और बगल में चल रहा शख्स वीडियो बना रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे अवैध, ड्राइविंग कानून और पशु सुरक्षा कानून के खिलाफ बता रहे हैं।
Here’s proof that almost anything is possible in Pakistan: pic.twitter.com/n2MgK3uyKE
— Salman Siddiqui (@salmansid) May 19, 2019