फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में अब गाय के गोबर से चलेंगी बसें, वजह है बेहद दिलचस्प

Mon, 28 Jan 2019 12:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 28 Jan 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan going to start buses with cow dung instead of petrol diesel to fight back pollution
प्रदुषण का स्तर इतना बढ़ चुका है की साफ हवा में सांस लेना एक सपने जैसा लगता है। वैसे दुनिया का हर देश इससे निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान ने ऐसा नायाब तरीका ढूंढ निकाला है, जिसे सुनकर बेशक आपको हंसी आएगी लेकिन पाकिस्तान वाकई इस ओर अग्रसर है और गोबर से गाड़ियां चलाने की पूरी तैयारी में हैं। 
Trending Videos
Pakistan going to start buses with cow dung instead of petrol diesel to fight back pollution
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल करने की योजाना है।इससे समुद्र में गोबर और गाय का मूत्र बहाकर उसके गंदा करने से भी बचाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार ने जीरो कार्बन उत्सर्जन वाली 200 ग्रीन बसें चलाने की योजना बनाई है। इन बसों के ईंधन के लिए गाय के गोबर से बनी बायो मीथेन गैस का इस्तेमाल होगा। इसके लिए इंटरनेशनल ग्रीन क्लाइमेट फंड की मदद ली जाएगी। यह परियोजना चार साल में पूरी होगी। 
 
Pakistan going to start buses with cow dung instead of petrol diesel to fight back pollution
कराची में चार लाख गाय और भैंस जैसे दुधारु पशु हैं। वहां के प्रशासन ने अब इनके गोबर से गैस बनाकर उसका ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया है। स्थानीय प्रशासन दुधारु पशुओं का गोबर जमा करेगा, जिसके बाद इससे बायो मीथेन बनाई जाएगी और बसों को सप्लाई की जाएगी।अधिकारियों के मुताबिक इस योजना से हर दिन 3,200 टन गोबर और पशु मूत्र समुद्र में जाने से बचेगा। जिससे समुद्र की भी सफाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan going to start buses with cow dung instead of petrol diesel to fight back pollution
कराची शहर में फिलहाल गोबर साफ करने के लिए हर दिन 50 हजार गैलन पानी खर्च होता है।कहा जा रहा है कि, अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे लाहौर, मुल्तान, पेशावर और फैसलाबाद जैसे शहरों में लागू किया जा सकता है। पाकिस्तान के ज्यादातर शहरों की हालत प्रदूषण से खराब है। अच्छे सार्वजनिक परिवहन के अभाव में लोग अपने निजी वाहन खूब इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से कार्बन उत्सर्जन ज्यादा होता है और बीमारियां बढ़ती हैं।
विज्ञापन
Pakistan going to start buses with cow dung instead of petrol diesel to fight back pollution

इस प्रोजेक्ट की वेबसाइट के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट का खर्च 583 मिलियन डॉलर का है। प्रदूषण से निपटने के लिए ‘द ग्रीन क्लाइमेट फंड’ स्थानीय पाकिस्तानी प्रांत और एशियन डेवलपमेंट बैंक प्रोजेक्ट को राशि उपलब्ध करा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बस कॉरिडोर 30 किमी तक फैला होगा। इससे 15 लाख लोगों को स्वच्छ यातायात के विकल्प का फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस साधन से रोजाना करीब तीन लाख लोग सफर कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed