{"_id":"6922d40d43961de26f0bab74","slug":"only-airport-in-india-that-offers-direct-travel-to-150-destinations-indra-gandhi-international-airport-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Interesting Facts: भारत का वो इकलौता एयरपोर्ट, जहां से 150 जगहों के लिए मिलती हैं सीधी फ्लाइट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Interesting Facts: भारत का वो इकलौता एयरपोर्ट, जहां से 150 जगहों के लिए मिलती हैं सीधी फ्लाइट
Sun, 23 Nov 2025 02:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:59 PM IST
सार
Interesting Facts about Airport: वर्तमना समय में लोग समय की बचत और आरामदायक सफर के लिए हवाई यात्रा को महत्व देते हैं। देश में हवाई अड्डों के सुधार में तकनीकी आधुनिकीकरण, सुरक्षा बढ़ाने और कनेक्टिविटी में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारत का वो इकलौता एयरपोर्ट, जहां से 150 जगहों के लिए मिलती हैं सीधी फ्लाइट
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Interesting Facts about Airport: वर्तमना समय में लोग समय की बचत और आरामदायक सफर के लिए हवाई यात्रा को महत्व देते हैं। देश में हवाई अड्डों के सुधार में तकनीकी आधुनिकीकरण, सुरक्षा बढ़ाने और कनेक्टिविटी में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही भविष्य के लिए नए हवाई अड्डों के निर्माण और मौजूदा हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण की योजनाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन
इस बीच आज हम आपको एक ऐसा एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे, जहां से 150 जगहों की फ्लाइट मिलती है। आप यहां से देश-दुनिया के 150 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से दुनियाभर के 150 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच थाई एयरएशिया एक्स की सीधी उड़ानें शुरू हुई हैं। इसके साथ यहां से 150वां कनेक्शन स्थापित हुआ है।
विज्ञापन
Ajab-Gajab: इन रहस्यमी पहाड़ियों में छिपा है कीमती खजाना, खोजने वालों की हो गई मौत
Baba Vanga: युद्ध से लेकर प्राकृतिक आपदा तक, बाबा वेंगा की 2026 की खतरनाक भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया
एयरबस A330 विमान के जरिए बैंकॉक–डॉन मुआंग मार्ग की शुरुआत होने से व्यवसाय और छुट्टियों पर जाने वाले यात्रियों दोनों के लिए विकल्प बढ़े हैं। इस उड़ान की दिल्ली को वायु यात्रा का मजबूत केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण अहम भूमिका है।
Viral News: क्या इंसानियत मर चुकी है? पत्नी की डिलीवरी के समय कर्मचारी ने मांगी छुट्टी, बॉस का जवाब हुआ वायरल
Video: थार की छत पर स्टंट कर रहे थे लड़के, ट्रक आता देख ड्राइवर ने मारी ब्रेक और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) की सीधी फ्लाइट शुरू होते हीइंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिलने वाली विमान के गंतव्य की संख्या 150 पहुंच गई। आईजीई एयरपोर्ट का दुनिया भर के 150 स्थान से जुड़ने वाले भारत के पहले हवाई अड्डे के तौर पर विमानन इतिहास में नाम दर्ज हो गया है। बता दें कि कुछ वर्षों में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने वैश्विक उपस्थिति में लगातार वृद्धि की है।