फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हजारों साल पहले समुद्र में बनी 'ग्रेट ब्लू होल' गुफा का रहस्य, कहते हैं धरती की सबसे अद्भुत जगह

Tue, 05 May 2020 01:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 May 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Mystery of Great Blue Hole giant marine sinkhole off the coast of Belize
ग्रेट ब्लू होल - फोटो : Social media

धरती पर कई अद्भुत और रहस्यमय जगहें हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक जगह मध्य अमेरिकी देश बेलीज में भी है, जिसे 'ग्रेट ब्लू होल' कहा जाता है। असल में यह एक गोलाकार गुफा है, जो समुद्र में बनी है। इसका व्यास 318 मीटर है और गहराई 125 मीटर है। इस समुद्री गुफा को स्कूबा डाइविंग के लिए दुनिया के सर्वोत्तम जगहों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि यहां अक्सर दुनियाभर से लोग आते रहते हैं। 

Mystery of Great Blue Hole giant marine sinkhole off the coast of Belize
ग्रेट ब्लू होल - फोटो : Social media

माना जाता है कि 'ग्रेट ब्लू होल' का निर्माण करीब डेढ़ लाख साल पहले से लेकर 15 हजार साल पहले तक कुल चार चरणों में हुआ था। उस समय यहां समुद्र का स्तर काफी कम था, जिस वजह से यह गुफा समुद्र के ऊपर दिखाई देती थी। बाद में जब समुद्र का स्तर बढ़ा तो यह गुफा भी पूरी तरह पानी में डूब गई। 

Mystery of Great Blue Hole giant marine sinkhole off the coast of Belize
ग्रेट ब्लू होल के अंदर का नजारा - फोटो : Social media

यह गुफा चूने से बनी है और इसके भीतर कई तरह की मछलियां और अन्य समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दुनियाभर के गोताखोर यहां पानी के नीचे के टीलों और स्टैलेक्टाइट फॉर्मेशन को देखने के लिए आते हैं और इसके रहस्यों को समझने की कोशिश करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'ग्रेट ब्लू होल' के अंदर कई गुफाएं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of Great Blue Hole giant marine sinkhole off the coast of Belize
ग्रेट ब्लू होल के अंदर बनी गुफा - फोटो : Social media

'ग्रेट ब्लू होल' को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध करने का श्रेय फ्रांस के वैज्ञानिक जैक्स कॉस्ट्यू को दिया जाता है। उन्होंने इसके रहस्यों का खुलासा करते हुए इस जगह को दुनिया के शीर्ष पांच स्कूबा डाइविंग जगहों में से एक घोषित किया था। साल 1971 में वो अपना जहाज लेकर इस समुद्री गुफा की गहराई नापने आए थे।  

विज्ञापन
Mystery of Great Blue Hole giant marine sinkhole off the coast of Belize
ग्रेट ब्लू होल के अंदर का नजारा - फोटो : Social media

साल 2012 में डिस्कवरी चैनल ने 'पृथ्वी की 10 सबसे अद्भुत जगहों' की सूची में 'ग्रेट ब्लू होल' को पहले स्थान पर रखा था। आश्चर्य से भरी यह जगह यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में से एक बेलीज बैरियर रीफ सिस्टम का हिस्सा है। यह दुनिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा प्राकृतिक निर्माण है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed