फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती की वो रहस्यमय जगह, जहां 60 करोड़ साल पहले रहते थे अजीबोगरीब जीव

Mon, 03 Feb 2020 10:57 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
mysterious place on Earth where strange creatures lived 60 crore years ago
मिसटेकेन प्वाइंट, न्यूफाउंडलैंड - फोटो : Social media

कनाडा के सूबे न्यूफाउंडलैंड के दक्षिणी-पूर्वी किनारे पर ऊबड़-खाबड़ चट्टानों वाला एक इलाका है। इसे मिसटेकेन प्वाइंट कहते हैं, क्योंकि इस जगह को बहुत से जहाजों ने गलती से वो समझा, जो वो नहीं था और इन चट्टानों से टकरा कर डूब गए। अब न्यूफाउंडलैंड की ये जगह एक और बहस के केंद्र में है। सवाल ये है कि हमारी धरती पर पेचीदा जीवों की उत्पत्ति कब और कैसे हुई थी? 

mysterious place on Earth where strange creatures lived 60 crore years ago
मिसटेकेन प्वाइंट, न्यूफाउंडलैंड - फोटो : Social media

इस समुद्र तट पर टहलते हुए फ्रैंकी डुन कहते हैं कि अगर आप इन चट्टानों के आस-पास टहलते हैं, तो आप देखेंगे कि इन की सतह पर हजारों जीवाश्म मौजूद हैं। फ्रैंकी डुन, ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जीवाश्म वैज्ञानिक हैं। चट्टानों पर जमा ये जीवाश्म आज से करीब 57 करोड़ साल पुराने हैं। उसे धरती का एडिकरन कल्प कहा जाता है। ये जीव उस दौर में हो रहे ज्वालामुखी विस्फोट में जल कर भस्म हो गए थे और इन चट्टानों पर जीवाश्म के तौर पर दर्ज हो गए। आज ये उस दौर के कुदरती दस्तावेज के तौर पर दर्ज हैं। 

mysterious place on Earth where strange creatures lived 60 crore years ago
तबाह हुए पॉम्पेई शहर के लोगों के जीवाश्म - फोटो : Social media

फ्रैंकी डुन कहते हैं कि इन चट्टानों के बीच चलते हुए आपको पॉम्पेई शहर में होने का अहसास होता है। इटली का पॉम्पेई शहर ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से भस्म हो गया था। लावा ने इतनी तेजी से शहर पर धावा बोला था कि लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला था। जो जहां था, वहीं भस्मीभूत हो गया था। आज भी इस शहर में लोगों के जीवाश्म वैसी हालत में मिलते हैं, जिस हाल में लावे ने उन्हें लील लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious place on Earth where strange creatures lived 60 crore years ago
मिसटेकेन प्वाइंट, न्यूफाउंडलैंड - फोटो : Social media

न्यूफाउंडलैंड के तट पर मिलने वाले एडिकरन कल्प के जीवाश्म हमारी धरती के इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन जीवों से पहले के करीब चार अरब वर्षों तक समंदर में केवल एक कोशिका वाले जीव ही आबाद थे। एडिकरन कल्प में अचानक बहुकोशिकीय जीवों का उद्भव धरती पर हुआ था और ये बड़े विचित्र किस्म के जीव थे। आज इनके जैसा कोई जीव धरती पर नहीं दिखता। इनका आकार अजब तरह का है। कोई छोटी पत्तियों जैसे दिखते थे। कोई झाड़ी जैसे, तो कोई पत्ता गोभी के आकार का था। किसी की सूरत तकिए जैसी तो किसी की ऐसी की बताई ही न जा सके। 

विज्ञापन
mysterious place on Earth where strange creatures lived 60 crore years ago
मिसटेकेन प्वाइंट, न्यूफाउंडलैंड में सतह पर चिपके जीवाश्म - फोटो : Social media

अमेरिका की वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के जीवाश्म वैज्ञानिक साइमन डैरोच कहते हैं, 'एडिकरन कल्प के ज्यादातर जीव केंचुओं या किसी अन्य चिपचिपे जीव जैसे थे। उस वक्त तक जीवों में कंकाल विकसित नहीं हुआ था।' इन जीवाश्मों के चलते, धरती पर जीवन के विकास की पहेली सुलझी भी है, तो उलझी भी है। साइमन डैरोच कहते हैं कि, 'एडिकरन कल्प के जीव आज से एकदम अलग थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed