फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाल..धमाल...बेमिसाल, जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा गेंदबाजी में T-20 का विश्व रिकॉर्ड

Mon, 03 Feb 2020 10:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 03 Feb 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ: Jasprit Bumrah breaks the world record of maiden overs in T20I
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

पांचवें टी-20 में भारतीय टीम की जीत के असल सूत्रधार तो पेसर जसप्रीत बुमराह ही रहे। 163 के जवाब में कीवियों को 156 रन पर ही रोकने में इस पेसर की अहम भूमिका रही। अपने चार ओवर के कोटे में महज 12 रन खर्च करते हुए तीन अहम विकेट चटकाने वाले जस्सी ने एक विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

IND vs NZ: Jasprit Bumrah breaks the world record of maiden overs in T20I
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर

नियमित कप्तान विराट कोहली और चोटिल हो चुके कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान युवा केएल राहुल संभाले हुए थे। पहले ही ओवर में उन्होंने प्रयोग करते हुए गेंद स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को थमा दी। इस ओवर में महज सात रन आए। अब दबाव कीवियों पर था, जिसका फायदा उठाया, टीम का दूसरा और अपना पहला ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह ने।

IND vs NZ: Jasprit Bumrah breaks the world record of maiden overs in T20I
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया था। अब खतरनाक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल किसी भी सूरत में बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन जस्सी की रफ्तार और धार के आगे उनका जोश ठंडा पड़ गया। तीसरी गेंद दनदनाते हुए गप्टिल के पैड्स पर लगी और जोरदार अपील पर अंपायर ने अपनी अंगुली खड़ी कर दी। ओवर में एक भी रन नहीं आया। इस मेडन ओवर के साथ बुमराह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ: Jasprit Bumrah breaks the world record of maiden overs in T20I
नुवान कुलसेकरा

पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंकाई पेसर नुवान कुलासेकरा के नाम था, जिन्होंने 6 ओवर मेडन फेंके थे। कुलसेकरा ने इसके लिए 205.1 ओवर गेंदबाजी की, जबकि बुमराह ने 179.1 ओवर में ही यह कामयाबी हासिल की। सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले गेंदबाजों में हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ: Jasprit Bumrah breaks the world record of maiden overs in T20I
हरभजन सिंह
बुमराह के बाद भारतीयों में हरभजन सिंह का नंबर आता है। टी-20 इंटनेशनल के 28 मैच में भज्जी ने 5 ओवर मेडन फेंके हैं। 102 ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में पांच अन्य देशों के गेंदबाज भी शामिल है।
 
नंबर गेंदबाज मेडन ओवर मैच ओवर
1 जसप्रीत बुमराह (भारत) 7 50 179.1
2 नुवान कुलसेकरा (श्रीलंका) 6 58 205.1
3 हरभजन सिंह (भारत) 5 28 102.0
4 ट्रेंट जॉनसन (आयरलैंड) 5 30 99.0
6 अजंता मेंडिंस (श्रीलंका) 5 39 147.3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed