फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mysterious holes in the clouds in florida scared people of aliens nasa explained

अजब-गजब: आसमान में दिखे रहस्यमयी बादल, एलियन का हमला या कुछ और, नासा ने किया खुलासा

Wed, 06 Mar 2024 02:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

एक मछुआरे ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म टिकटॉक पर आसमान का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो लोगों से समझ से परे हैं। वीडियो में आसमान में दिख रहे बादलों में बड़े-बड़े छेद नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
mysterious holes in the clouds in florida scared people of aliens nasa explained
आसमान में दिखे रहस्यमयी बादल - फोटो : NASA

विस्तार

अजब-गजब: दुनिया में अक्सर कई हैरान करने वाली प्राकृतिक घटनाएं होती हैं। कई कुछ ऐसा घटित होता है, जो लोगों के मन में डर पैदा कर देता है। हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ ऐसा ही घटना घटी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मछुआरे ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म टिकटॉक पर आसमान का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो लोगों से समझ से परे हैं। वीडियो में आसमान में दिख रहे बादलों में बड़े-बड़े छेद नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए मछुआरे ने कैप्शन में लिखा है, हम ऑफ की वेस्ट में मछली पकड़ रहे हैं। क्या कभी किसी ने ऐसे बादल देखे हैं? इस वीडियो को टिकटॉक पर @blacktiph अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, बादल तो यूएफओ के आकार में हैं। आखिर यह क्या चल रहा है? 
विज्ञापन


कुछ यूजर ने इस घटना को एलियंस से जोड़ा है। एक शख्स का कहना है कि यह जानने के लिए मैंने कई एलियन हमले की फिल्में देख लीं। दूसरे शख्स का कहना है कि मैंने जिंदगी के 50 सालों में भी कभी ऐसा नहीं देखा है। एक यूजर्स का कहना है कि एलियन हमला करने वाला है या कोई अनहोनी। यह बादल ऐसे क्यों है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजब-गजब: ब्रह्मांड में कैसे फैली रोशनी? वैज्ञानिकों ने जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से रहस्य का लगाया पता

नासा ने बताई कहानी

एक शख्स के वीडियो पर अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जवाब दिया है। नासा ने अपने टेरा उपग्रह से अजीबगरीब दिखने वाले बादलों की फोट ली और बताया कि इन्हें कैवम बादल, या 'होल-पंच क्लाउड' कहा जाता है। नासा ने बताया कि 1940 के दशक से ही शोधकर्ता इस घटना पर शोध कर रहे हैं, लेकिन 15 साल पहले ही उन्हें इसकी वजह के बारे में जानकारी मिल गई थी। 


नासा अर्थ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, कि अब यह अच्छी तरह से समझ आ गया है कि यह अजीब बादलों का  निर्माण हवाई जहाजों की वजह से होते हैं। जब विमान अल्टोक्यूम्यलस बादलों के किनारों से होकर उड़ते हैं, तो कैवम बादल का निर्माण होता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NASA Earth (@nasaearth)



अजब-गजब: यहां चार हजार साल से जल रही है आग, हवा, बर्फ और बारिश भी नहीं बुझा पाई

मध्य स्तर के बादलों में सुपरकूल (पानी के हिमांक बिंदु से नीचे लेकिन अभी भी तरल) पानी की बूंदें होती हैं। हवा जैसे ही विमान के चारों तरफ घूमती है, एडियाबेटिक विस्तार नाम की एक प्रक्रिया हो सकती है। इस पानी बूंदें बर्फ के क्रिस्टल में जम जाती हैं, जो अंततः भारी हो जाते हैं और आकाश से गिर जाते हैं। इससे बादल की परत में एक छेद हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed