{"_id":"5e5f6ef38ebc3eeb546f46ce","slug":"mysterious-forts-in-india-raisen-fort-bhopal-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत का वो रहस्यमय और वीरान किला, जहां राजा ने खुद काट दिया था रानी का सिर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत का वो रहस्यमय और वीरान किला, जहां राजा ने खुद काट दिया था रानी का सिर
भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो अपने आप में एक अनूठी कहानी समेटे हुए हैं। ये किले भारत की शान तो कहे ही जाते हैं, साथ ही साथ यहां की कुछ ऐसी रहस्यमय बातें भी हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। एक ऐसा ही किला मध्य प्रदेश के भोपाल में है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां शासन कर रहे राजा ने खुद अपनी रानी का सिर काट दिया था। इसके पीछे एक बेहद ही हैरान करने वाली एतिहासिक कहानी है।
2 of 7
रायसेन का किला, भोपाल
- फोटो : Social media
इस किले का नाम रायसेन फोर्ट (रायसेन का किला) है। सन् 1200 ईस्वी में निर्मित यह किला पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह प्राचीन वास्तुकला और गुणवत्ता का एक अद्भुत प्रमाण है, जो कई शताब्दियां बीत जाने के बाद भी शान से उसी तरह खड़ा है, जैसा पहले था।
3 of 7
रायसेन का किला, भोपाल
- फोटो : Social media
बलुआ पत्थर से बने इस किले के चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानों की दीवारें हैं। इन दीवारों के नौ द्वार और 13 बुर्ज हैं। इस किले का शानदार इतिहास रहा है। यहां कई राजाओं ने शासन किया है, जिनमें से एक शेरशाह सूरी भी था। हालांकि यह किला जीतने में उसके पसीने छूट गए थे। तारीखे शेरशाही के मुताबिक, चार महीने की घेराबंदी के बाद भी वो यह किला नहीं जीत पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रायसेन किले में मौजूद तोपें
- फोटो : Social media
कहते हैं कि शेरशाह सूरी ने इस किले को जीतने के लिए तांबे के सिक्कों को गलवाकर तोपें बनवाईं थी, जिसकी बदौलत ही उसे जीत नसीब हुई थी। हालांकि कहा जाता है कि 1543 ईस्वी में इसे जीतने के लिए शेरशाह ने धोखे का सहारा लिया था। उस समय इस किले पर राजा पूरनमल का शासन था। उन्हें जैसे ही ये पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने दुश्मनों से अपनी पत्नी रानी रत्नावली को बचाने के लिए उनका सिर खुद ही काट दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इस किले से जुड़ी एक बेहद ही रहस्यमय कहानी है। कहते हैं कि यहां के राजा राजसेन के पास पारस पत्थर था, जो लोहे को भी सोना बना सकता था। इस रहस्यमय पत्थर के लिए कई युद्ध भी हुए थे, लेकिन जब राजा राजसेन हार गए तो उन्होंने पारस पत्थर को किले में ही स्थित एक तालाब में फेंक दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।