{"_id":"5cffa0f6bdec22072e6f9b9c","slug":"mysterious-creature-captured-in-cctv-camera-video-viral-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ रहस्यमयी जीव, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ रहस्यमयी जीव, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
Tue, 11 Jun 2019 06:09 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमयी जीव
- फोटो : Facebook Screenshot
अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाली एक महिला अपने घर के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर उस वक्त हैरान रह गई, जब उसे एक रहस्यमयी जीव दिखाई दिया। बाद में महिला ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं रविवार की सुबह जब सोकर उठी तो अपने कैमरे में एक अजीब सी चीज देखी और समझने की कोशिश करने लगी कि ये चीज आखिर है क्या। पहले मैंने कैमरे में एक परछाई देखी और उसके बाद यह अजीबोगरीब जीव दिखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का नाम विवियन गोमेज है। उसने यह वीडियो छह जून को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थी। उसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को एक लाख 41 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।
कुछ लोगों ने वीडियो में दिख रहे अजीबोगरीब जीव को हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर के एक किरदार एल्फ जैसा बताया है तो वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को प्रैंक (मजाक) बताया है।