फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो रहस्यमय शहर, जिसे कहते हैं 'भगवान की जगह', कोई नहीं जानता किसने बनाया

Thu, 12 Mar 2020 10:37 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Mysterious city of mexico place of god Teotihuacan mystery
रहस्यमय शहर - फोटो : Social media

दुनिया में अब भी ऐसे कई रहस्य हैं, जिन्हें सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उसमें उलझते जाते हैं। ऐसा ही एक रहस्य मेक्सिको में है, जिसे 'प्लेस ऑफ गॉड' यानी 'भगवान की जगह' कहा जाता है। ये जगह अपने आप में इतने रहस्य समेटे हुए है कि जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

Mysterious city of mexico place of god Teotihuacan mystery
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : Social media

इस जगह को टियाटिहुआकन शहर के नाम से जाना जाता है। ये शहर पिरामिडों का एक खंडहर है। 14वीं सदी में इस जगह की खोज एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी और उन्होंने ही इसका नाम टियाटिहुआकन शहर रखा था। उससे पहले इस जगह का कोई नाम नहीं था। 

Mysterious city of mexico place of god Teotihuacan mystery
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : Social media

दरअसल, एजटेक्स को लगता था कि ये शहर रहस्यमय तरीके से अपने आप ही प्रकट हो गया था। ये जगह आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है कि इसे किसने बनाया, कब बनाया, क्यों बनाया और यहां कौन रहते थे। इस जगह के बारे में किसी भी किताब में या और भी कहीं कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious city of mexico place of god Teotihuacan mystery
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : Social media

हालांकि एक अनुमान के मुताबिक, इस रहस्यमय शहर में 25 हजार लोग रहते होंगे, क्योंकि यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस शहर का निर्माण शहरी ग्रिड प्रणाली से हुआ है, बिल्कुल वैसा ही जैसे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की हुआ है। 

विज्ञापन
Mysterious city of mexico place of god Teotihuacan mystery
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : Social media

इस शहर के बारे में एक और जानकारी है, जो इसे बेहद ही रहस्यमय बनाता है और वो ये है कि यहां के एक पिरामिड के अंदर कई इंसानों की हड्डियां मिली हैं। माना जाता है कि उस जगह पर इंसानों की बलि दी जाती होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed