फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra लॉन्च करेगी XUV300 का नया वर्जन, बनेगी सबसे पावरफुल Sub-Compact SUV, जानें फीचर्स

Thu, 12 Mar 2020 08:55 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
mahindra xuv300 sportz launch date mahindra xuv300 sports price xuv300 sportz specifications
Mahindra XUV300 red color
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra अपनी Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 (एक्सयूवी300) को और भी अधिक शक्तिशाली बनाकर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले हुए Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में इस ज्यादा पावरफुल वेरिएंट को Mahindra XUV300 Sportz नाम से प्रदर्शित किया था। इस नए स्पोर्ट्स मॉडल में मौजूदा XUV300 की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आ सकते हैं। कंपनी XUV300 Sportz को इसी साल अप्रैल में लॉन्च करेगी। जानतें हैं नए इंजन के साथ आने वाली SUV की खासियतों के बारे में...
mahindra xuv300 sportz launch date mahindra xuv300 sports price xuv300 sportz specifications
Mahindra XUV300 AMT - फोटो : Google
इंजन
Mahindra XUV300 के ज्यादा पावरफुल वर्जन में 1.2-लीटर T-GDI (टर्बोचार्ज्ड-गैसोलिन डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन मिलेगा। यह BS6 बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानक के मुताबिक होगा। नई एसयूवी में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर, डायरेक्ट-इंजेक्शन, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 130hp का पावर और 230Nm टॉर्क पैदा करेगा। 
mahindra xuv300 sportz launch date mahindra xuv300 sports price xuv300 sportz specifications
Mahindra XUV300 BS6 Engine - फोटो : Social Media
ज्यादा पावर
Mahindra XUV300 के मौजूदा मॉडल में BS6 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि नए मॉडल में पुराने की तुलना में 20hp ज्यादा पावर और 30Nm ज्यादा टॉर्क मिलेगा। T-GDI इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। अपडेटेड Mahindra XUV300 में नए इंजन के अलावा मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मॉडल्स के ऑप्शन मिलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra xuv300 sportz launch date mahindra xuv300 sports price xuv300 sportz specifications
Mahindra XUV300 AMT
क्या होंगे बदलाव
Mahindra XUV300 Sportz में होने वाले बदलाव में बॉडी ग्राफिक्स एक है। सामने के दरवाजे पर 'Sportz' लिखा होगा। साथ ही फ्रंट दरवाजे में रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो नई एसयूवी में कैबिन का रंग काला होगा। डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स और सीट पर रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलेगी। 
विज्ञापन
mahindra xuv300 sportz launch date mahindra xuv300 sports price xuv300 sportz specifications
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP
सबसे शक्तिशाली
रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्चिंग के बाद Mahindra XUV300 Sportz भारतीय ऑटो बाजार में सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV होगी। महिंद्रा का यह नया इंजन Ford की गाड़ियों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस इंजन को Ecosport (इकोस्पोर्ट) में उपयोग किया जाएगा। बता दें कि Mahindra XUV300 को देश की सबसे सुरक्षित कार (Safer Choice Award) मिला है। यह अवार्ड पाने वाली Mahindra XUV300 देश की पहली एसयवी बन गई है। Mahindra XUV300 कंपनी की अकेली कार है, जिसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed