Viral: 'इतनी दूर क्यों ली नौकरी...', लंबी राइड से परेशान ऑटो वाले ने महिला को बीच रास्ते में उतारकर भाग गया
महिला का नाम अदिति गणवीर है, जो मुंबई में एडवरटाइजिंग की फील्ड में काम करती हैं। उन्होंने इस घटना को अपने लिंक्डइन पोस्ट में शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'कल मेरे ऑटो ड्राइवर ने मुझे दफ्तर से एक किलोमीटर पहले ही ऑटो से उतार दिया।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: कभी-कभी ऑटो वाले इतने नखरे दिखाते हैं कि लोग परेशान हो जाते हैं। पहले वो राइड को स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन बाद में गंतव्य स्थल तक छोड़ने में आनाकानी करने लगते हैं। कभी-कभी पहले ही उतार देते हैं। अब ऑटो वालों की इस मनमानी से परेशान एक महिला ने अपना दर्द बयां किया है। महिला ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर की है, जो अब वायरल हो गई है। महिला एक ऑटो ड्राइवर के साथ अजीबोगरीब और हैरान करने वाला अनुभव हुआ। ड्राइवर ने उन्हें उनके दफ्तर से एक किलोमीटर पहले ही ऑटो से उतार दिया और उनके निजी जीवन पर सवाल खड़ा करने लगा।
'नहीं जा सकता है इतनी दूर''
महिला का नाम अदिति गणवीर है, जो मुंबई में एडवरटाइजिंग की फील्ड में काम करती हैं। उन्होंने इस घटना को अपने लिंक्डइन पोस्ट में शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'कल मेरे ऑटो ड्राइवर ने मुझे दफ्तर से एक किलोमीटर पहले ही ऑटो से उतार दिया।' उसने कहा, ‘मैडम इतना दूर नहीं जा सकता।'
अदिति ने आगे लिखा कि ड्राइवर ने उनके नौकरी की पसंद पर सवाल खड़े किए और कहा, 'इतनी दूर क्यों नौकरी लिया?' इतना ही नहीं ड्राइवर ने तो उनकी सैलरी तक का अंदाजा लगान शुरू कर दिया और गुस्से में कहा कि उसे यह राइड कभी लेनी ही नहीं चाहिए थी।
Ajab-Gajab: इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये! आखिर क्यों है इतना महंगा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
अदित ने आगे बताया कि कभी-कभी आपकी यात्रा दूसरों को मुश्किल लग सकती है और वो आपको बीच रास्ते में ही छोड़ देंगे। कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ एक स्टार रेटिंग दें और आगे बढ़ जाएं। अदिति की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही है। इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
Nilgai Facts: नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान
एक शख्स का कहना है कि सोचिए अगर यही ड्राइवर की अपनी बेटी, बहन या पत्नी होती तो क्या तब भी वह उन्हें मंजिल से पहले ही छोड़ देता?' दूसरे यूजर ने लिखा, भारत में ऑटो की सवारी सच में फुल-स्टैक एक्सपीरियंस देती है।'