फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mumbai 15 day old baby left in mumbai local train seawoods station

15 दिन के मासूम बच्चे को ट्रेन में छोड़कर चली गई मां, वीडियो देखकर भर आएंगी आंखें

Sun, 20 Sep 2026 05:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 20 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

मुंबई से सामने आई एक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। मुंबई लोकल ट्रेन में एक महिला अपने 15 के मासूम बच्चे को छोड़कर चली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
mumbai 15 day old baby left in mumbai local train seawoods station
15 दिन के मासूम बच्चे को ट्रेन में छोड़कर चली गई मां - फोटो : एक्स

विस्तार

कहा जाता है कि दुनिया में मां को सबसे बड़ा योद्धा होती है। मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। वह बड़े-बड़े खतरे से भिड़ जाती है। मां और बेटे का रिश्ता सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन मुंबई से सामने एक घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दी है। यहां पर एक मां ने अपने 15 दिन के मासूम बच्चे को लोकल ट्रेन में छोड़कर चली गई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई की हार्बर लाइन की पनवेल जा रही लोकल ट्रेन की है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने सिर्फ 15 दिन के नवजात बच्चे और कुछ सामान के साथ लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही थी। ट्रेन के सीवुड्स स्टेशन पर पहुंचने पर महिला ने वहां मौजूद दो सहयात्रियों से अपना सामान संभालने में मदद मांगी। लेकिन सहयात्रियों ने कल्पना नहीं की थी कि आगे क्या होने वाला है। 
विज्ञापन


महिला ने सामान देखने के लिए कहकर मौका देखकर खुद ट्रेन से नीचे उतर गई और अपने 15 दिन के बच्चे को ट्रेन में छोड़कर चल गई। कुछ देर बाद यात्रियों को अहसास हुआ कि महिला ट्रेन में नहीं है और बच्चा अकेला है, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने मासूम को संभाला और पूरे मामले जानाकरी संबंधित लोगों को दी। इस वायरल वीडियो ने लोगों को रुला दिया है। लोगों का कहना है कि जिस बच्चे ने अभी ठीक दुनिया नहीं देखी, उसे कैसे एक मां अकेले छोड़ जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





चलती कटिहार एक्सप्रेस में घूम रहा था जहरीला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, डरावना वीडियो हुआ वायरल

इस समय बच्चे को मां की सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे में उसका ट्रेन में अकेले छोड़कर चेले जाना दिल को हिला देने वाला है। सोशल मीडिया मामला सामने आने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला के इस कदम सवाल खड़े किए हैं और उनका कहना है कि जन्म के बाद बच्चे को ऐसा छोड़ देना बेहद दर्दनाक है। 

वायरल वीडियो: बहू के साथ सास ने किया शानदार डांस, हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके, जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

यह खबर सोशल मीडिया पर मिला जानकारी के आधार बनाई गई है। बताया गया है कि मासूम को ट्रेन में अकेला छोड़ दिया गया था। पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed