फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother Gives Daughter Water in a Plastic Bag Instead of Bottle, Her Emotional Reaction Goes Viral

Viral Video: बोतल खोने की मिली ऐसी सजा कि स्कूल जाते हुए रो पड़ी मासूम, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

Sat, 08 Aug 2026 12:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Aug 2026 12:10 PM IST
सार

Video: स्कूल जाने वाली एक बच्ची की पानी की बोतल को लेकर उसकी मां ने उसे अनोखे अंदाज में सबक सिखाया। बच्ची को बोतल की जगह पॉलीथीन में पानी लेकर स्कूल जाना पड़ा और उसकी मासूम उदासी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए।
 

विज्ञापन
Mother Gives Daughter Water in a Plastic Bag Instead of Bottle, Her Emotional Reaction Goes Viral
थैली में पानी भरकर लाई बच्ची - फोटो : इंस्टाग्रामmixed_by_blood

विस्तार

बच्चों की अपनी एक अलग ही दुनिया होती है। कभी कोई खिलौना भूल जाते हैं, कभी टिफिन घर पर छोड़ आते हैं और कभी स्कूल की पानी की बोतल किसी दोस्त को दे आते हैं। माता-पिता कितनी भी बार समझा लें, बच्चों की कुछ आदतें जल्दी नहीं बदलतीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी इसी तरह की एक मासूम गलती और मां के अनोखे सबक से जुड़ा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग बच्ची की मासूमियत पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में एक छोटी बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म में तैयार खड़ी है। पीठ पर बैग है और वह स्कूल जाने वाली है। तभी मां उसे पानी की बोतल देने के बजाय एक पॉलिथीन की थैली में पानी भरकर पकड़ा देती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Little shining stars ⭐️ (@mixed_by_blood)

विज्ञापन
विज्ञापन



थैली में पानी भरकर लाई बच्ची
बस इतना देखते ही बच्ची का चेहरा उतर जाता है। उसकी आंखों में आंसू दिखाई देने लगते हैं। वीडियो में दिए गए टेक्स्ट के मुताबिक, बच्ची ने पहले अपनी पानी की बोतल किसी और को दे दी थी या उसे कहीं घुमा दिया था। इसी बात से नाराज होकर मां ने उसे इस बार बोतल की जगह पॉलिथीन में पानी दिया।लमां का मकसद बच्ची को यह समझाना था कि अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। साथ ही अगली बार अपनी पानी की बोतल किसी को देने से पहले सोचना चाहिए।


मां की सजा पर रोने लगी बच्ची
लेकिन बच्ची के लिए यह सबक काफी भारी पड़ता दिखा। वह शुरुआत में पॉलिथीन लेने से ही मना कर देती है। मां उसे कई बार पानी पकड़ने के लिए कहती है। आखिरकार बच्ची उदास होकर उसे हाथ में ले लेती है, लेकिन उसके चेहरे से साफ पता चलता है कि वह इस बात से खुश नहीं है। घर से बाहर निकलते ही उसकी आंखों के आंसू बहने लगते हैं। वह रोते हुए स्कूल की तरफ बढ़ जाती है। बच्ची की यही मासूम प्रतिक्रिया लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर रही है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने वाले लोगों की राय हालांकि बंटी हुई है। कुछ यूजर्स इसे बच्चों को अपनी चीजों की जिम्मेदारी सिखाने का मजेदार तरीका बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों को समझाना जरूरी है, लेकिन उन्हें सबक सिखाते वक्त उनकी भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। कई यूजर्स ने बच्ची को देखकर कहा कि उसकी मासूमियत ने उनका दिल जीत लिया। वहीं कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और वीडियो को मनोरंजक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed