{"_id":"5de905538ebc3e54d3466600","slug":"most-dangerous-trees-in-the-world-who-can-take-the-life-of-anyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पेड़, एक का फल तो पकने के बाद फटता है बम की तरह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पेड़, एक का फल तो पकने के बाद फटता है बम की तरह
वैसे तो पेड़-पौधे धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जो वातावरण को साफ-सुथरा रखते हैं और जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार बनते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे खतरनाक और जहरीले पेड़ भी हैं, जो किसी की भी जान ले सकते हैं।
2 of 6
पोषमवुड
- फोटो : Social media
इस पेड़ को 'पोषमवुड' के नाम से जाना जाता है। इसकी सबसे खतरनाक बात ये है कि इसपर लगे हुए फल पकने के बाद किसी बम की तरह धमाका करते हुए फट जाते हैं, जिसके बाद इसके बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं।
3 of 6
जिमपी स्टिंगर
- फोटो : Social media
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जिमपी स्टिंगर पेड़ अपने कांटों की वजह से देखने में तो काफी सुंदर लगता है, लेकिन ये कांटें काफी खतरनाक होते हैं। इन कांटों में जहर होता है, जो अगर इंसान के शरीर के अंदर चला जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सेर्बेरा ओडोलम (सुसाइड ट्री)
- फोटो : Social media
सेर्बेरा ओडोलम को 'सुसाइड ट्री' के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से भारत समेत एशिया के कई देशों में पाए जाने वाले इस पेड़ पर एक जहरीला फल उगता है, जिसे अगर कोई खा ले तो उसकी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
टैक्सस बैक्कटा पेड़
- फोटो : Social media
इस पेड़ का नाम है 'टैक्सस बैक्कटा', जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। सिर्फ बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में 'टैक्सीन' नाम का जहर होता है। यह जहर अगर किसी इंसान को दे दिया जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।