फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Manager Denies WFH Request During Heavy Rain While Allowing Others Viral Chat Sparks Office Debate

Viral: एक ही ऑफिस, एक ही काम... फिर किसी को WFH और किसी को ऑफिस क्यों? वायरल चैट ने मचाया बवाल

Sat, 08 Aug 2026 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Video: बारिश के चलते एक कर्मचारी ने अपने मैनेजर से वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगी, लेकिन उसे सिर्फ लेट आने की छूट मिली। कर्मचारी का दावा है कि उसी टीम के दूसरे लोगों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चैट वायरल हो गई और यूजर्स ने मैनेजर के रवैये पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Manager Denies WFH Request During Heavy Rain While Allowing Others Viral Chat Sparks Office Debate
कर्मचारी ने जाहिर की नाराजगी - फोटो : AI

विस्तार

कॉर्पोरेट ऑफिस में एक ही टीम के लोगों के लिए नियम अलग-अलग हों तो बात चुभना लाजिमी है। खासकर तब, जब मौसम खराब हो, ऑफिस पहुंचना मुश्किल हो और सामने वाला मैनेजर कुछ कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दे दे, लेकिन आपको सिर्फ लेट आने की छूट मिले। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक चैट में कर्मचारी ने कुछ ऐसा ही दावा किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल चैट
यह चैट रेडिट पर शेयर की गई है। कर्मचारी ने अपने लीड को मैसेज करके बताया कि बारिश की वजह से वह पिछले करीब 30 मिनट से कैब बुक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोई कैब नहीं मिल रही। उसने मैनेजर से पूछा कि वह ज्यादा से ज्यादा कितने बजे तक ऑफिस पहुंच सकता है या फिर क्या उस दिन घर से काम करने की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन




कर्मचारी ने जाहिर की नाराजगी
मैनेजर की तरफ से जवाब आया कि पहले ही लेट आने की अनुमति दी जा चुकी है। इसके बाद कर्मचारी ने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उसका दावा है कि मैनेजर अपनी पसंद के कर्मचारियों को मांगने पर आसानी से वर्क फ्रॉम होम दे देता है। लेकिन जब तेज बारिश और कैब न मिलने की वजह से उसने खुद WFH मांगा तो उसे यह कहकर ऑफिस आने को कहा गया कि देर से आ सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकियों को दी गई छूट
कर्मचारी के मुताबिक सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह थी कि उसी समय उसके साथ काम करने वाले दूसरे लोगों को वर्क फ्रॉं की अनुमति मिल चुकी थी।उसने पोस्ट में बताया कि जिन कर्मचारियों को घर से काम करने की मंजूरी मिली, वे उसी की तरह उसी पोजीशन पर हैं। उनका काम भी लगभग एक जैसा है और मैनेजर भी वही है। इसके बावजूद वर्क फ्रॉम होम को लेकर उनके साथ अलग व्यवहार किया गया।


लोगों ने दी ऐसी सलाह
चैट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस मामले पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कर्मचारी को सलाह दी कि ऐसे मामलों में मैनेजर से अनुमति मांगने के बजाय अपनी बात साफ तौर पर बतानी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि 'पूछो मत, बताओ'। उसका कहना था कि लोग अक्सर खराब मैनेजर की वजह से नौकरी छोड़ते हैं, पूरी कंपनी की वजह से नहीं। इसलिए अगर मैनेजर का व्यवहार लगातार ऐसा है तो जल्द से जल्द दूसरी नौकरी तलाशने पर विचार करना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कर्मचारी को ही जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने मैनेजर के सामने ऑप्शन रखकर गलती की। उसके मुताबिक अगर कर्मचारी सीधे कहता कि वह बारिश और कैब की समस्या के कारण वर्क फ्रॉम होम करेगा, तो मैनेजर के पास विकल्प कम रह जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed