Viral Video: शख्स ने रेलवे ट्रैक ट्रेन के नीचे लेटकर बनाया रील, 14 लाख लोगों ने देखा वीडियो
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का ट्रेन की पटरी पर लेट गया है और ऊपर से ट्रेन गुजर गई है। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी जान को जोखिम में डालते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह ट्रेन की पटरी पर लेटकर एक खतरनाक स्टंट करता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की बताई जा रही है, जहां इसे रिकॉर्ड किया गया था। अच्छी बात यह है इस जीआरपी ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
इस रीलपुत्र का नाम रंजीत चौरसिया है। पटरी पर लेटा, अपने ऊपर से पूरी ट्रेन गुजार दी। बाकायदा इसकी रील बनाई। अब रीलपुत्र गिरफ्तार है और जेल जा रहा है।
विज्ञापन
📍जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/7IrQ42MDsM— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 7, 2025
वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़का अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग शुरू करता है और फिर ट्रेन की पटरी के बीच में लेट जाता है। इसके बाद सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आती दिखती है। हैरानी की बात यह है कि वह ट्रेन के करीब आने के बावजूद पटरी पर ही लेटा रहता है। कुछ ही पलों में ट्रेन उसके ऊपर से गुजरने लगती है, और वह पूरी तरह ट्रेन के नीचे पटरी पर बना रहता है। ट्रेन के गुजर जाने के बाद वह उठकर खड़ा हो जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस पूरे स्टंट के दौरान सिर्फ एक रील बनाने के लिए उसने अपनी जान को भारी खतरे में डाला।
जीआरपी ने किया गिरफ्तार
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस स्टंट की मूर्खता पर हैरानी जता रहे हैं, साथ ही इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'रील की चाहत में जान दांव पर लगाने की क्या जरूरत है?'। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी पुलिस ने 7 अप्रैल को युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना जीआरपी उन्नाव द्वारा रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर रेलवे ट्रैक को बाधित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है ।@Uppolice @upgrphq@unnaopolice @prakashdips pic.twitter.com/FphEoEcT3s
— SP GRP LUCKNOW (@spgrplucknow) April 7, 2025
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।