{"_id":"69fdd116ea0c82ecaa0d6fb5","slug":"man-jumps-from-28th-floor-to-test-safety-net-child-safety-net-demo-viral-video-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 28वीं मंजिल की बालकनी में सेफ्टी नेट लगाने वाले ने दिया ऐसा डेमो, देखकर हलक में आ जाएगा दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 28वीं मंजिल की बालकनी में सेफ्टी नेट लगाने वाले ने दिया ऐसा डेमो, देखकर हलक में आ जाएगा दिल
Fri, 08 May 2026 05:34 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Fri, 08 May 2026 05:34 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में एक ऊंची इमारत की बालकनी दिखाई देती है, जहां बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘चाइल्ड सेफ्टी नेट’ लगाया गया है। आमतौर पर ये नेट गिरने से बचाने के लिए होते हैं, लेकिन इस बार इसकी मजबूती साबित करने का तरीका ही लोगों को सन्न कर गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो
- फोटो : instagram/unfoldingbharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Child Safety Net Demo Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो एक पल के लिए दिल की धड़कन थमा देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी गए हैं।
विज्ञापन
वीडियो में एक ऊंची इमारत की बालकनी दिखाई देती है, जहां बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘चाइल्ड सेफ्टी नेट’ लगाया गया है। आमतौर पर ये नेट गिरने से बचाने के लिए होते हैं, लेकिन इस बार इसकी मजबूती साबित करने का तरीका ही लोगों को सन्न कर गया।
विज्ञापन
दरअसल, वहां मौजूद एक मजदूर ने बिना किसी झिझक के ऐसा जोखिम भरा कदम उठाया, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। वह सीधे बालकनी के बाहर छलांग लगा देता है और उस नेट पर उछलने-कूदने लगता है। इतना ही नहीं, वह कुछ देर बाद उसी जाल पर लेटकर भी दिखाता है, जैसे कोई स्टंट कर रहा हो। यह सब सिर्फ यह दिखाने के लिए किया गया कि नेट कितना मजबूत है और कितना वजन झेल सकता है।
विज्ञापन
देखें वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Unfolding Bharat | Latest News (@unfoldingbharat)
हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे “मौत का लाइव ट्रायल” तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा कि चाहे नेट कितना भी मजबूत क्यों न हो, बिना किसी सेफ्टी बेल्ट या हार्नेस के इस तरह का स्टंट करना बेहद खतरनाक है।
यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि थोड़ी सी लापरवाही भी कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भले ही यह एक डेमो था, लेकिन इस तरह के जोखिम भरे करतब हर किसी के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।
Viral: श्रीलंका से भारत तैरकर आया बेंगलुरु का ये कपल, 32 किलोमीटर का रास्ता किया 10 घंटे में पूरा
Railway Facts: ट्रेन के कोच क्यों होते हैं लाल, हरे और नीले? वजह जानकर होगी हैरानी
Viral Video: रेलवे स्टेशन वाले ताजे खीरों का सच देख घूम जाएगा सिर, लोग बोले- हो कार्रवाई
National Food: भारत का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है? जानिए इस डिश का नाम और खास इतिहास