फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Food: भारत का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है? जानिए इस डिश का नाम और खास इतिहास

Fri, 08 May 2026 01:21 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 08 May 2026 01:21 PM IST
सार

National Food of India: अक्सर सवाल उठता है कि क्या इतने रंग-बिरंगे स्वादों वाले देश का कोई एक नेशनल फूड भी है? आइए जानते हैं कि हजारों व्यंजनों में भारत के राष्ट्रीय व्यंजन का खिताब किसे दिया गया है। 

विज्ञापन
National Food of India Know Historical and Spiritual Significance of khichdi
भारत का राष्ट्रीय भोजन - फोटो : AI

What is the National Food of India: भारत, जहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा बदलती है, पहनावा बदलता है और सबसे खास खाना भी बदल जाता है। मसालों की खुशबू से भरी इस धरती पर हर राज्य अपने स्वाद के लिए मशहूर है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इतने रंग-बिरंगे स्वादों वाले देश का कोई एक “नेशनल फूड” भी है? आइए आज जानते हैं कि हजारों व्यंजनों में भारत के राष्ट्रीय व्यंजन का खिताब किसे दिया गया है।



Blue Moon: साल 2026 का खास खगोलीय नजारा, जानें कब दिखेगा ब्लू मून और क्या है इसका सच?
Stephen Blumberg: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इस चोर का नाम, कारनामे सुनकर आप भी पकड़ लेंगे सिर
Interesting Facts: क्या आप भी सीवी, रिज्यूमे और बायोडाटा को समझते हैं एक? यहां जानें तीनों के बीच अंतर

National Food of India Know Historical and Spiritual Significance of khichdi
क्या है भारत का नेशनल फूड? - फोटो : adobestock

क्या है भारत का नेशनल फूड?
दिलचस्प बात ये है कि भारत का कोई आधिकारिक नेशनल फूड नहीं है। यानी सरकार ने किसी एक डिश को देश का राष्ट्रीय भोजन घोषित नहीं किया है। लेकिन फिर भी एक डिश ऐसी है जो अक्सर इस खिताब के सबसे करीब मानी जाती है, और वो है खिचड़ी। भारत में खिचड़ी सिर्फ खाना नहीं, एक परंपरा भी है। त्योहारों, पूजा-पाठ या व्रत के दौरान इसे खास तौर पर बनाया और खाया जाता है। कई मंदिरों में इसे प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है।
 

National Food of India Know Historical and Spiritual Significance of khichdi
क्यों खास है खिचड़ी? - फोटो : adobestock

क्यों खास है खिचड़ी?
यह एक बेहद सादा, लेकिन दिल को सुकून देने वाला खाना है। इसे चावल, दाल और हल्के मसालों के साथ बनाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है, इसकी सादगी और हर किसी तक इसकी पहुंच।

खिचड़ी सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के मामले में भी कमाल है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन संतुलन होता है। यही वजह है कि बच्चे हों या बुजुर्ग हर उम्र के लोगों के लिए यह परफेक्ट मील माना जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Food of India Know Historical and Spiritual Significance of khichdi
हर राज्य में अलग अंदाज पर है एकता की मिसाल - फोटो : adobestock

हर राज्य में अलग अंदाज पर है एकता की मिसाल
खिचड़ी की खूबसूरती यह है कि यह हर क्षेत्र के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। पंजाब में इसे घी और पापड़ के साथ खाया जाता है। गुजरात में अचार और दही के साथ इसका मजा लिया जाता है। दक्षिण भारत में इसमें नारियल और करी पत्ते का तड़का लगाया जाता है। भारत के हर कोने में इसका स्वाद अलग होता है, लेकिन फिर भी इसे एकता में विविधता का प्रतीक कहा जाता है। जैसे भारत में अलग-अलग संस्कृतियां मिलकर एक देश बनाती हैं, वैसे ही खिचड़ी में अलग-अलग सामग्री मिलकर एक स्वाद बनाती है, जो हर घर के भोजन का हिस्सा जरूर होती है।
 

विज्ञापन
National Food of India Know Historical and Spiritual Significance of khichdi
इतिहास और आध्यात्म से जुड़ाव - फोटो : adobestock

इतिहास और आध्यात्म से जुड़ाव
खिचड़ी का जिक्र प्राचीन भारतीय ग्रंथों में भी मिलता है। इसे “सात्विक भोजन” माना जाता है, यानी ऐसा खाना जो शरीर और मन दोनों को शुद्ध करता है। यही वजह है कि यह आध्यात्मिक परंपराओं में भी खास जगह रखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed