फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man flouts traffic rules by riding scooter without helmet using phone crossing legs video goes Viral

Viral Video: बिना हेलमेट, फोन देखते हुए, पैर क्रॉस करके चलाई स्कूटी, युवक ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

Wed, 24 Sep 2025 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 01:07 PM IST
सार

Viral Video: ये तस्वीर रेडिट पर शेयर की गई और देखते ही देखते वायरल भी हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक स्कूटी पर ऐसे बैठा है जैसे अपने घर की आराम कुर्सी पर बैठा हो। पैर पर पैर चढ़ाए आराम से टिका हुआ है।

विज्ञापन
Man flouts traffic rules by riding scooter without helmet using phone crossing legs video goes Viral
युवक ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां - फोटो : रेडिट

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर भी स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं। जरा सोचिए कि लड़कों को बाइक और स्कूटी चलाने का ऐसा तजुर्बा होता है कि उन्हें लगता है सड़क उनकी बपौती है। कोई हाथ छोड़कर बाइक भगाता है, कोई खड़े होकर स्टंट दिखाता है तो कोई तेज स्पीड में गाड़ी घुमाता है जैसे रेस ट्रैक पर चल रहा हो। जैसे मानो इन्हें ऊपर से कोई वरदान मिला हो कि सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई है जिसने लोगों को भड़कने पर मजबूर कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये तस्वीर रेडिट पर शेयर की गई और देखते ही देखते वायरल भी हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक स्कूटी पर ऐसे बैठा है जैसे अपने घर की आराम कुर्सी पर बैठा हो। पैर पर पैर चढ़ाए आराम से टिका हुआ है। एक हाथ से स्कूटी का हैंडल पकड़ा है और दूसरे हाथ में फोन लेकर चैटिंग या स्क्रॉलिंग करने में बिज़ी है। सिर पर हेलमेट तक नहीं है। उसे जरा भी परवाह नहीं कि उसकी एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।
विज्ञापन


Just can’t anymore. How are these people alive driving like this ??
विज्ञापन
विज्ञापन

byu/Decent_Art_5443 indelhi">http://
Just can’t anymore. How are these people alive driving like this ??
byu/Decent_Art_5443 indelhi


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
 उस पोस्ट पर लिखा गया, “यकीन नहीं होता, लोग इस तरह ड्राइविंग करके भी जिंदा कैसे रह जाते हैं।” सच भी है कई बार ऐसे नजारे देखकर यही सवाल दिमाग में घूमता है। ये लोग न अपनी जान की परवाह करते हैं, न दूसरों की। तस्वीर वायरल हुई तो रेडिट यूजर्स भी चुप नहीं बैठे। किसी ने लिखा, “ट्रैफिक पुलिस हम जैसे लोगों को पकड़ लेती है, लेकिन ऐसे लोगों को नहीं, क्यों?” सच है, सड़क पर हेलमेट पहनकर भी अगर थोड़ा गलत पार्किंग कर दो तो चालान कट जाता है, लेकिन ये खुलेआम जानलेवा हरकतें करने वालों को कोई रोकता नहीं। एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, “ये सिर्फ अपनी जान नहीं, बल्कि दूसरों की लाइफ भी खतरे में डाल रहा है।” सोचकर देखिए, अगर फोन में मशगूल रहते हुए ये किसी को टक्कर मार दे तो दोष किसका माना जाएगा? ऐसे में तो सड़क पर चल रहे बाकी लोगों की भी जान आफत में पड़ सकती है।

लोगों ने युवक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
कुछ लोग मजाकिया अंदाज में भी रिएक्ट कर गए। एक यूजर ने लिखा, “फन तो सिर्फ लड़कियों को ही क्यों करना चाहिए, लड़के भी पीछे क्यों रहें?” अब ये मजाक हो सकता है, लेकिन असलियत में ये सब किसी हंसी-मजाक का मामला नहीं है। सड़क पर इस तरह की हरकतें वाकई खतरनाक हैं। कई लोगों ने कमेंट करके इस युवक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है। लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाह ड्राइविंग करने वालों पर तुरंत जुर्माना लगना चाहिए, तभी शायद इनकी अक्ल ठिकाने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed