{"_id":"685fb9d9932515abd906b1cf","slug":"man-attends-gujarat-hc-virtual-hearing-from-toilet-seat-video-goes-viral-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: हाईकोर्ट का अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल, जज सुना रहे थे फैसला और टॉयलेट में बैठा था शख्स, देखते रहे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: हाईकोर्ट का अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल, जज सुना रहे थे फैसला और टॉयलेट में बैठा था शख्स, देखते रहे लोग
Sat, 28 Jun 2025 03:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:16 PM IST
सार
Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो गुजरात हाईकोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई का है, जहां कथित तौर पर एक शख्स टॉयलेट में बैठे सुनवाई में शामिल हुआ। वीडियो वायरल में देखा जा सकता है कि शख्स कथित तौर पर शौचालय की सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट का अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल, जज सुना रहे थे फैसला और टॉयलेट में बैठा था शख्स
- फोटो : x@rose_k01
विस्तार
Gujarat High Court Hearing Viral Video: हर दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। यह लोगों के हैरान कर देते हैं। कभी कोई सड़क पर स्टंट करता नजर आता है, तो कभी अजीबोगरीब डांस। इस बार एक वीडियो वायरल हो रहा है, वो जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो गुजरात हाईकोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई का है, जहां कथित तौर पर एक शख्स टॉयलेट में बैठे सुनवाई में शामिल हुआ। वीडियो वायरल में देखा जा सकता है कि शख्स कथित तौर पर शौचालय की सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन
इस नाम से हुआ था सुनवाई में शामिल
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 20 जून का है। जस्टिस नीरज एस देसाई एक केस की सुनवाई कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से लॉग इन किया हैष स्क्रीन पर उसका नाम ‘समद बैटरी' दिख रहा है।
विज्ञापन
Viral Video: लड़की को छेड़ना पड़ा भारी, बॉयफ्रेंड ने कॉलर से पकड़ कर घसीटा, फिर प्रैंक बताकर बचा लड़का
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वीडियो में दिख रहा है कि जब वह कार्यवाही में शामिल हो रहा था, तब वह शौचालय की सीट पर बैठा हुआ था। करीब एक मिनट के वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने मोबाइल फोन को शौचालय के फर्श पर रखा था और कैमरा उसकी तरफ था। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शायद जस्टिस ने उसकी हालत पर गौर नहीं किया।
Viral Video: सड़क पर चलती बाइक पर खुल्लम-खुल्ला रोमांस करता दिखा लड़का-लड़की, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां
इसके बाद दिखता है कि व्यक्ति ने इयरफोन लगाए हुए, फिर से लॉगइन किया और इस बार एक कमरे में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करता देखा गया। उसका नाम अब्दुल समद है जो सूरत के किम गांव का रहने वाला है और मारपीट के एक मामले में शिकायतकर्ता है।