फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Teasing a girl turned costly boyfriend dragged her by the collar then the boy saved himself Video goes Viral

Viral Video: लड़की को छेड़ना पड़ा भारी, बॉयफ्रेंड ने कॉलर से पकड़ कर घसीटा, फिर प्रैंक बताकर बचा लड़का

Sat, 28 Jun 2025 02:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो एक शॉपिंग मॉल का है, जहां एक जोड़ा एस्केलेटर पर खड़ा था। वीडियो में दिखता है कि लड़की एस्केलेटर पर ऊपर की ओर जा रही है। तभी दूसरी तरफ से आते हुए एक लड़के ने लड़की के गाल पर हाथ फेर दिया।

विज्ञापन
Teasing a girl turned costly boyfriend dragged her by the collar then the boy saved himself Video goes Viral
लड़के को प्रैंक करना पड़ा भारी - फोटो : एक्स@WorldDarkWeb2

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें प्रैंक करने के चक्कर में एक युवक को अपनी जान पर बन आई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल में एक लड़का एक लड़की से मजाक करने के लिए कुछ ऐसा करता है, जिससे लड़की का बॉयफ्रेंड भड़क उठता है और उसके साथ मारपीट कर देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक शॉपिंग मॉल का है, जहां एक जोड़ा एस्केलेटर पर खड़ा था। वीडियो में दिखता है कि लड़की एस्केलेटर पर ऊपर की ओर जा रही है। तभी दूसरी तरफ से आते हुए एक लड़के ने लड़की के गाल पर हाथ फेर दिया। लड़की के ठीक पीछे खड़े उसके प्रेमी ने यह नजारा देखा और गुस्से में आकर उस लड़के का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उसने लड़के को एस्केलेटर पर गिरा दिया और उस पर लगातार घूंसे चलाने लगा। मार खाता लड़का खुद को बचाने के लिए बार-बार प्रैंक-प्रैंक चिल्लाने लगा ताकि उसे और मार न पड़े।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैंक बताकर बचा लड़का
जैसे ही लड़की का बॉयफ्रेंड समझ गया कि लड़का सिर्फ मजाक कर रहा था और यह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था, उसने लड़के को छोड़ दिया। इस पूरे वाकये को मॉल में मौजूद लोगों ने हैरानी से देखा और कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में लड़का अपनी सफाई देता दिखा कि यह केवल एक प्रैंक था और उसका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। यह वीडियो एक्स पर @WorldDarkWeb2 यूजर ने शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था और 42 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
कई यूजर्स ने इस वीडियो को मजेदार बताया, लेकिन कई लोगों ने ऐसे प्रैंक को खतरनाक और गलत ठहराया। एक यूजर ने लिखा, “किसी भी लड़की के साथ इस तरह की हरकत मजाक नहीं है। ये उसकी गरिमा का उल्लंघन है।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “बॉयफ्रेंड ने उसे सबक सिखा दिया, अब अगली बार प्रैंक करने से पहले सोचेगा।” कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया और कहा कि यह सब व्यूज के लिए रचा गया नाटक भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed