Viral Video: सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाया शख्स, बाल धोकर बदन भी रगड़ा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सरसों के तेल जैसी दिखने वाली चीज से भरे टैंक में डुबकी लगाता नजर आ रहा है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विस्तार
Man Bathing Mustard Oil Tank Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। कभी मिठाइयों में गंदगी दिखाई देती है, तो कभी घर या दुकानों में तैयार किए जा रहे समोसे और सोया चाप को लेकर चौंकाने वाले दृश्य सामने आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में छाया हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। खाने-पीने की चीजों में मिलावट की आशंका को लेकर लोग पहले से सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में साफ-सफाई को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। जिसे देखने के बाद लोग खाद्य पदार्थों की हाइजीन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक युवक सरसों के तेल से भरे बड़े स्टोरेज टैंक में नहाता हुआ नजर आ रहा है। युवक तेल के अंदर डुबकी लगाने के साथ-साथ बाल धोते और शरीर पर तेल रगड़ते हुए भी दिखाई देता है। आसपास का माहौल किसी औद्योगिक परिसर जैसा नजर आ रहा है, जहां लोहे की छड़ें और फर्श पर फैला तेल भी दिखाई दे रहा है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति टैंक के पास खड़ा नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसकी साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सरसों का तेल के साथ यह भी होता है 🥹
बाजार का सरसों का तेल लेने से पहले यह जरुर सोचना लेना
मित्रों की जो तेल आप ले रहे हैं वह आपके मानकों पर सही है
यह देखकर में बहुत विचलित हु क्या इंसान ही इंसान को यहां
पर नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है एसा भी होता है pic.twitter.com/YQMGoRXGn7
सरसों तेल की गुणवत्ता
सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाते शख्स के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- सरसों का तेल के साथ यह भी होता है। बाजार का सरसों का तेल लेने से पहले यह जरुर सोचना लेना मित्रों की जो तेल आप ले रहे हैं वह आपके मानकों पर सही है। यह देखकर में बहुत विचलित हु क्या इंसान ही इंसान को यहां पर नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है, ऐसा भी होता है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि, जिस तेल के टैंक में कोई व्यक्ति डुबकी लगाकर नहा रहा हो, क्या वही तेल बाद में उनके घरों तक पहुंचता है? कई लोगों ने लिखा कि, अब समझ आया कि बाजार में मिलने वाला सस्ता सरसों तेल क्यों इतना खराब निकलता है। वहीं कुछ यूजर्स ने Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) को टैग करते हुए इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।
Viral Video: फन फैलाए दीवार पर चढ़ा था कोबरा, PVC पाइप से शख्स ने ऐसे किया रेस्क्यू, देखने वालों की अटकी सांसें
Viral Video: नन्हे हाथी ने खुजली से राहत पाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, IFS अधिकारी भी हुए फैन
सरसों का तेल या केमिकल पर गंभीर सवाल खड़े
हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रही चीज वास्तव में सरसों का तेल है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। बावजूद इसके, वीडियो ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब नजर इस बात पर है कि संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेता है या नहीं और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।