फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो रोचक तथ्य, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Sun, 14 Jun 2020 03:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts of the world which you would hardly know
दुनिया की पहली मोटर रेस - फोटो : Amar Ujala

11 जून 1895 को दुनिया की पहली प्रोफेशनल कार रेस हुई थी। इस रेस में पहले नंबर पर एमिले लेवासर पहुंचे थे, जिन्होंने 48.47 घंटे में 1178 किलोमीटर की दूरी तय की थी, लेकिन उन्हें विजेता नहीं माना गया था। दरअसल, यह रेस चार सीटर कार की थी, लेकिन लेवासर दो सीटर कार में सवार थे। आधिकारिक तौर पर रेस का विजेता पॉल कोचलिन को घोषित किया गया था, जो रेस में तीसरे स्थान पर आए थे। 

Interesting facts of the world which you would hardly know
डोनाल्ड डक - फोटो : Amar Ujala

डोनाल्ड डक वाल्ट डिज्नी कंपनी द्वारा निर्मित एक प्रमुख कार्टून किरदार है। इसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय कार्टून किरदार का दर्जा हासिल है। यह किरदार एनिमेटेड डिक लुंडी के दिमाग की उपज था। डोनाल्ड डक ने 1934 ईस्वी में बर्ट गिलेर्ट के निर्देशन में बनी 'द वाइस लिटिल हेन' नामक एक कार्टून फिल्म के जरिये अपने सफर की शुरुआत की थी। शुरुआती 50 सालों तक इस किरदार को क्लारेंस 'डकी' नैश ने आवाज दी थी। उसके बाद यह जिम्मा टोनी एन्सेल्मो ने संभाल लिया, जो आज भी डोनाल्ड डक की आवाज बने हुए हैं। 

Interesting facts of the world which you would hardly know
रॉक गार्डन - फोटो : Social media

नेक चंद सैनी चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार थे। यह गार्डन 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी खासियत ये है कि यह कूड़े, कर्कट, सिरैमिक, प्लास्टिक बोतलों, पुरानी चूड़ियों शीशों और पुराने टाइल्स आदि की मदद से बनाया गया है साल 1984 में इसके रचयिता नेक चंद सैनी को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 12 जून 2015 को कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts of the world which you would hardly know
होवरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala

होवरक्राफ्ट हवाई गद्दों वाला एक ऐसा वाहन है, जो जल और जमीन के साथ-साथ बर्फीली सतह और कीचड़ पर भी आसानी से दौड़ सकता है। इसका आविष्कार ब्रिटेन के इंजीनियर सर क्रिस्टोफर क्रोकेरेल ने किया था। होवरक्राफ्ट ने अपना सफर 11 जून 1959 को शुरू किया था और अब यह दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed