{"_id":"5eb68ff58ebc3e90835dd825","slug":"interesting-and-weird-facts-about-germany","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा देश, जहां बीच रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हुआ तो मिलती है सजा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसा देश, जहां बीच रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हुआ तो मिलती है सजा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 09 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जर्मनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। वही जर्मनी, जहां का तानाशाह हिटलर था, जिसकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ था। वैसे तो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यह देश बिल्कुल कंगाल हो चुका था, लेकिन आज इसकी गिनती दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देशों में की जाती है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया में सबसे पहला नाम किसी देश का आता है तो वो है जर्मनी। इस देश से जुड़े और भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जर्मनी एक ऐसा देश है, जहां आप हाइवे पर जितनी मर्जी उतनी रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं, इसके लिए कोई सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां बीच रास्ते में अगर आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है तो इसे अपराध माना जाएगा। इसके लिए आपको सजा हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आमतौर पर भारत समेत कई देशों में लोग किसी को एडवांस (समय से पहले) में ही बर्थडे विश (जन्मदिन की शुभकामनाएं) कर देते हैं, लेकिन जर्मनी में ऐसा करना बैडलक माना जाता है। यहां लोग सिर्फ जन्मदिन के दिन ही किसी को बधाई या शुभकामना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आमतौर पर लोग किसी को फोन करते हैं या फोन उठाते हैं तो सबसे पहले 'हैलो' ही बोलते हैं और उसके बाद बात करने शुरू करते हैं, लेकिन यहां के लोग फोन पर हैलो बोलने के बजाय सीधे अपना नाम बताकर ही बातचीत करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शायद आपको पता न हो, लेकिन दुनिया की सबसे पहली मैगजीन 1663 ईस्वी में जर्मनी में ही लॉन्च हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा किताबें छापने वाले देशों की सूची में जर्मनी का नाम भी शामिल है। यहां हर साल 94 हजार से अधिक किताबें छपती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।