फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में बैठे-बैठे बोर हो रहा था शख्स, दीवार में किया छेद तो मिली 120 साल पुरानी 'गुप्त' सुरंग

Sat, 09 May 2020 01:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 09 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Bored man discovers 120 year old tunnel under his house while lockdown
दीवार में छेद करने पर मिली 120 साल पुरानी सुरंग - फोटो : Jake Brown/SWNS.COM

लॉकडाउन के दौर में लोग समय गुजारने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कोई पेंटिंग कर रहा है तो कोई नई-नई डिश बनाना सीख रहा है। इसके अलावा भी कई लोग ऐसे हैं, जो कुछ अजूबा करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटेन के डेवोन में रहने वाले एक शख्स ने भी कुछ अलग करने की कोशिश की। दरअसल, वो घर में बैठे-बैठे बोर हो गए थे, इसलिए उन्होंने घर की दीवार में छेद करना शुरू कर दिया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके ऐसा करने से सालों तक छुपा एक गहरा रहस्य उनके सामने आ जाएगा। 

Bored man discovers 120 year old tunnel under his house while lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शख्स का नाम जैक ब्राउन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अपने घर की एक दीवार कुछ अजीब सी लग रही थी, यानी बाकी दीवारों से बिल्कुल अलग। ऐसे में जैक के अंदर इसके बारे में जानने की उत्सुकता जागी। इसलिए उन्होंने ड्रिलिंग मशीन की मदद से दीवार में एक छोटा सा छेद किया और टॉर्च की रोशनी में छेद से अंदर देखने का प्रयास किया। अंदर का नजारा देख उनके तो होश ही उड़ गए। 

Bored man discovers 120 year old tunnel under his house while lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जैक ने देखा कि टॉर्च की रोशनी उनके घर की दीवार के काफी पीछे तक नजर आ रही थी। अब जैक के मन में इसके बारे में जानने की और भी तीव्र इच्छा जागी कि आखिर अंदर कौन सा रहस्य छुपा हुआ है। इसलिए वो दीवार में एक बड़ा छेद करने लगे, जिससे वो आसानी से सबकुछ देख सकें और दीवार के उस पार जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bored man discovers 120 year old tunnel under his house while lockdown
दीवार में छेद करने पर मिली 120 साल पुरानी सुरंग - फोटो : Jake Brown/SWNS.COM

ड्रिलिंग मशीन की मदद से ही कुछ ही समय में जैक ने दीवार में एक बड़ा छेद कर दिया और उसमें घुसकर दीवार के उस पार गए। वहां वो यह देखकर हैरान रह गए कि अंदर तो बहुत बड़ी खाली जगह थी, जो सालों से छुपी हुई थी। दरअसल, यह एक सुरंग थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि वो सुरंग बहुत बड़ी और काफी पुरानी थी, कम से कम 120 साल पुरानी। सुरंग के अंदर मिले अखबार के टुकड़ों से पता चला कि यह लगभग 50 साल से बंद है। 

विज्ञापन
Bored man discovers 120 year old tunnel under his house while lockdown
सुरंग के अंदर पुरानी साइकिल और निर्माण कार्य से जुड़े सामान - फोटो : Jake Brown/SWNS.COM

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 120 साल पुरानी उस सुरंग का इस्तेमाल सालों पहले पेंट के पुराने डिब्बों और निर्माण कार्य से जुड़े सामानों को रखने के लिए किया जाता था। जैक को वहां इससे जुड़े कई तरह के सामान मिले। इसके अलावा उन्हें एक पुरानी साइकिल भी मिली। जैक का कहना है कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है कि सुरंग का इस्तेमाल कैसे करना है।       

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed