फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   india only railway station which dont have any name how passengers travel on this unnamed station

Ajab-Gajab: भारत के इस रेलवे स्टेशन का नहीं है कोई नाम, लेकिन रुकती हैं ट्रेनें, जानिए आखिर क्या है वजह

Mon, 13 Oct 2025 06:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Oct 2025 06:25 PM IST
सार

Ajab-Gajab: भारत में ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत में रेल यात्रा को सस्ता और आरामदायक माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है।

विज्ञापन
india only railway station which dont have any name how passengers travel on this unnamed station
भारत के इस रेलवे स्टेशन का नहीं है कोई नाम - फोटो : AdobeStock

विस्तार

Ajab-Gajab: भारत में ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत में रेल यात्रा को सस्ता और आरामदायक माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। 
विज्ञापन


भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या लगभग 8000 है। देश में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जो अलग-अलग वजहों से मशहूर हैं। हर रेलवे का अपना नाम और कोड होता है, जो उसकी पहचान होती है। लेकिन भारत में एक ऐसा रेलने स्टेशन हैं, जिसका कोई नाम नहीं है। 
विज्ञापन


यह जानकार आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन बिल्कुल सच है। यह रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल में स्थित है, जिसका अपना कोई नाम नहीं है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान से लगभग 35 किलोमीटर दूर बांकुरा-मैसग्राम रेल लाइन पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

india only railway station which dont have any name how passengers travel on this unnamed station
भारत के इस रेलवे स्टेशन का नहीं है कोई नाम - फोटो : Adobe Stock

यह स्टेशन दो गांवों रैना और रैनागढ़ के बीच में पड़ता है। शुरुआत में इस स्टेशन को रैनागढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन रैना गांव के लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। क्योंकि इस स्टेशन की बिल्डिंग का निर्माण रैना गांव की जमीन पर किया गया है। 

Lion interesting facts: आखिर क्यों हमेशा झुंड में ही रहते हैं शेर? जानिए जंगल के राजा से जुड़ी रोचक बातें

रैना गांव के लोगों का मानना था कि इस स्टेशन का नाम रैनागढ़ की जगह रैना होना चाहिए। इस बात को लेकर दोनों गांव वालों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अब स्टेशन के नाम को लेकर शरू हुआ झगड़ा रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया। झगड़े के बाद भारतीय रेलवे ने यहां लगे सभी साइन बोर्ड्स से स्टेशन का नाम मिटा दिया, जिसके बाहर से आने वाले यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Weird News: थाइलैंड में मिली आधा नर और आधा मादा मकड़ी, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, किया चौंकाने वाला खुलासा

स्टेशन का अपना कोई नाम नहीं होने के वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। हालांकि, रेलवे अभी भी स्टेशन के लिए टिकट इसके पुराने नाम रैनागढ़ से ही जारा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed