फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Why lion live in group Know amazing facts and details about prides sher jhund mein kyu rehte hain

Lion interesting facts: आखिर क्यों हमेशा झुंड में ही रहते हैं शेर? जानिए जंगल के राजा से जुड़ी रोचक बातें

Mon, 13 Oct 2025 06:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Oct 2025 06:01 PM IST
सार

Lion interesting facts: शेर बिल्ली प्रजाति का एक खतरनाक जानवर है। हालांकि, बिल्लियों की कुछ ही प्रजातियां दहाड़ सकती हैं। इनमें शेर से लेकर बाघ और जैगुआर शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जानवरों का गला ही ऐसा होता है कि वो दहाड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Why lion live in group Know amazing facts and details about prides sher jhund mein kyu rehte hain
आखिर क्यों हमेशा झुंड में ही रहते हैं शेर? - फोटो : Freepik

विस्तार

Lion interesting facts: शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। लेकिन शेर से एक जुड़ी बात ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगी। क्या आप जानते हैं कि आखिर शेर झुंड में ही क्यों रहते हैं? धरती पर शेरों का अस्तित्व काफी पुराना माना जाता है, लेकिन उनके इतिहास के बारे में जानना बेहद ही कठिन है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जानवरों के जीवाश्म ज्यादातर नहीं मिलते हैं। 

विज्ञापन


लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी के डॉक्टर रॉस बारनेट ने दुनियाभर के म्यूजियम में रखे विभिन्न प्रजातियों के शेरों के जीवाश्म का अध्ययन किया था। इसके मुताबिक आधुनिक शेरों का इतिहास करीब 1,24,000 साल पुराना है।
विज्ञापन


शेर बिल्ली प्रजाति का एक खतरनाक जानवर है। हालांकि, बिल्लियों की कुछ ही प्रजातियां दहाड़ सकती हैं। इनमें शेर से लेकर बाघ और जैगुआर शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जानवरों का गला ही ऐसा होता है कि वो दहाड़ सकते हैं। शेरों की दहाड़ बहुत ही तेज और खतरनाक होती है, लेकिन इस बात का पता आज तक नहीं चल सका है कि वो इतनी तेज क्यों दहाड़ते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


Weird News: थाइलैंड में मिली आधा नर और आधा मादा मकड़ी, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, किया चौंकाने वाला खुलासा

शेरों के लंबे बालों का रहस्य बेहद ही गहरा है। माना जाता है कि नर शेर अपने बालों का इस्तेमाल शेरनियों को रिझाने के लिए करते हैं। शेरनियां उनके लंबे बालों को देखकर ही उनके प्रति आकर्षित होती हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ये बाल नर शेरों को लड़ाई में घायल होने से बचाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को इसके पक्के सबूत आज तक नहीं मिल पाए हैं।


Viral Video: दिल दहला देने वाला हादसा, रेलवे ट्रैक पर गिरी बाइक, उठाने की कोशिश में कट गया लड़का और गई जान

शेरों की कुछ प्रजातियां बेहद ही रहस्यमय मानी जाती हैं, जिसमें बारबरी शेरों को सबसे ज्यादा रहस्यमयी माना जाता है। इनका सिर, बाल और आकार बाकी शेरों की अपेक्षा काफी अलग होता है। शेरों की इस प्रजाति को वर्तमान समय में विलुप्त माना जाता है। 1960 के दशक में इन्हें आखिरी बार मोरक्को और अल्जीरिया में देखा गया था।

Viral Video: मंडप में चल रही थी शादी और बीच में ही घोड़े बेचकर सो गई दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया...

शेर हमेशा झुंड में क्यों रहते हैं, इसको लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। माना जाता है कि मादा शेर शिकार के उद्देश्य से समूह में रहना पसंद करती है, लेकिन इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि शेर अपने इलाके को सुरक्षित रखने के लिए समूह में रहते हैं। उनका मानना होता है कि जितना बड़ा उनका समूह होगा, उतने ही बड़े इलाके पर उनका कब्जा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed