{"_id":"68ececd73f26facc7e0c5645","slug":"half-male-half-female-spider-discovered-in-thailand-is-new-to-science-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: थाइलैंड में मिली आधा नर और आधा मादा मकड़ी, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: थाइलैंड में मिली आधा नर और आधा मादा मकड़ी, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, किया चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 13 Oct 2025 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:43 PM IST
सार
Weird News: थाइलैंड के जंगलों में मिली यह मकड़ी दुर्लभ जैविक बनावट की वजह से चर्चा का विषय बन गई है। इस से खोज से इंसानों को प्रकृति के एक और अनजाने पहलू का पता चला है।
विज्ञापन
थाइलैंड में मिली आधा नर और आधा मादा मकड़ी
- फोटो : Surin Limrudee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Weird News: वैज्ञानिक समय-समय पर ऐसी जीवों की खोज करते हैं, जो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी बेहद कम जानकारी है। अब थाईलैंड के घने जंगलों में एक ऐसा जीव मिला है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। यहां वैज्ञानिकों को एक अद्भुत और दुर्लभ मकड़ी मिली है। इसके शरीर का एक हिस्सा नर का है तो दूसरा मादा का है।
विज्ञापन
थाइलैंड के जंगलों में मिली मकड़ी दुर्लभ जैविक बनावट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस खोज से इंसानों को प्रकृति के एक और रहस्यमयी पहलू का पता चला है। इस जीव के शरीर के एक तरफ नर और दूसरी तरफ मादा के गुण हैं, जो इसे अत्यंत दुर्लभ बनाते हैं।
विज्ञापन
इस मकड़ी का बायां भाग नारंगी रंग का है, जो मादा के गुणों को दर्शाता है, जबकि दायां सफेद रंग का है जो नर के गुणों को दिखाता है। शरीर के अंगों और रंगों में विभाजन ही इस मकड़ी की खास बात है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक दुर्लभ आनुवंशिक त्रुटि है। शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति का नाम जापानी कार्टून ‘वन पीस’ में एक किरदार ‘इनाजुमा’ के नाम पर रखा है, जिसमें लिंग बदलने की क्षमता होती है। यह मकड़ी की द्विलिंगी प्रकृति से मेल खाता है। वैज्ञानिकों ने थाईलैंड के कंचनाबुरी प्रांत के एक जंगल में सड़क किनारे इस मकड़ी को खोजा है।
विज्ञापन
Viral Video: दिल दहला देने वाला हादसा, रेलवे ट्रैक पर गिरी बाइक, उठाने की कोशिश में कट गया लड़का और गई जान
चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता मकड़ियों के बिल की खोज कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इस अनोखे जीव को देखा। वैज्ञानिकों ने मकड़ी के रंग और शारीरिक बनावट में देखा, तो यह साफ हो गया कि यह विज्ञान के लिए एक नई और महत्वपूर्ण खोज है। उन्होंने तुरंत चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ से संपर्क किया।
Viral Video: मंडप में चल रही थी शादी और बीच में ही घोड़े बेचकर सो गई दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया...
विशबोन स्पाइडर प्रजाति की यह मकड़ी जमीन में बिल बनाकर रहती है। यह अपने शिकार पर छिपकर हमला करती है। वैज्ञानिकों को यह आशंका है कि यह जहरीली हो सकती है, क्योंकि इसने प्रयोगशाला में शोध के दौरान भी अपने नुकीले दांतों से हमला करने की कोशिश की थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि क्या यह अनोखी मकड़ी प्रजनन कर सकती है? यह सवाल जीव विज्ञान की समझ को और भी गहरा कर सकता है।
Ajab-Gajab: क्यों आपस में नाक रगड़ते हैं अरबपति शेख? जानिए आखिर क्या है परंपरा
शोध करने के बाद शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी निश्चित नहीं हैं कि यह मकड़ी अपने आप बच्चे पैदा कर सकती है या नहीं। प्रयोगशाला में जांच के बाद पता चला कि शरीर में मादा जननांग मौजूद थे, लेकिन नर जननांग इतने विकसित नहीं थे कि वे निषेचन के लिए शुक्राणु स्थानांतरित कर सकें। शोधकर्ताओं मानते हैं कि कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से इसके प्रजनन की संभावना को तलाशा जा सकता है। अगर इसमें सफलता मिलती है, तो इससे न सिर्फ दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि गाइनैंड्रोमॉर्फिज्म की घटना पर भी नई जानकारी प्राप्त होगी।