फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Hylton World’s Only Cricketer Who Was Hanged to death check Shocking Story Behind Execution

Zara Hatke: दुनिया का इकलौता क्रिकेटर जिसे फांसी पर लटकाया गया था, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

Tue, 23 Dec 2025 06:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 06:44 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर हुए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। किसी को मारपीट के कारण, तो किसी मैच फिक्सिंग की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन एक क्रिकेटर को फांसी की सजा हुई थी। 

विज्ञापन
Hylton World’s Only Cricketer Who Was Hanged to death check Shocking Story Behind Execution
दुनिया का इकलौता क्रिकेटर जिसे फांसी पर लटकाया गया था - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: दुनियाभर में कई ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें किन्हीं आपराधिक गतविधियों की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी क्रिकेट खिलाड़ी को फांसी की सजा हुई हो। लेकिन दुनिया के दुनिया के एक खिलाड़ी को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। 

विज्ञापन


वह खिलाड़ी वेस्ट इंडीज के एक पूर्व क्रिकेटर थे। उनका नाम लेस्ली जॉर्ज हिल्टन था। लेस्ली एक तेज गेंदबाज थे। उन्होंने 1935 से लेकर 1939 तक वेस्ट इंडीज की ओर से 6 टेस्ट मैच खेले हैं। लेस्ली हिल्टन को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में 17 मई, 1955 को फांसी दे दी गई थी। इस हत्या के पीछे का कारण भी बड़ा दिलचस्प है। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी पत्नी लार्लीन रोज की बेवफाई से खफा होकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


लेस्ली और लार्लीन साल 1935 में पहली बार एक दूसरे से तब मिले थे, जब लेस्ली हिल्टन अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे। इस दौरान दोनों को प्यार हो गया और कुछ वर्षों के बाद साल 1942 में दोनों ने शादी कर ली। इसके 5 साल बाद उनका एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के 12वें साल दोनों के शादीशुदा रिश्ते में दरार पड़ गई
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लार्लीन का कपड़ों का कारोबार था और वो उसी के सिलसिले में अक्सर न्यूयॉर्क जाती रहती थीं। कहा जाता है कि एक बार ऐसे ही लार्लीन अपने काम को लेकर न्यूयॉर्क गई हुई थीं, इसी बीच लेस्ली को एक गुमनाम चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में लार्लीन और न्यूयॉर्क के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों का जिक्र किया गया था।

Zara Hatke: रेलवे स्टेशन के नाम के साथ क्यों जुड़ा होता है ‘जंक्शन’ और ‘सेंट्रल’, क्या आप जानते हैं वजह?

गुमनाम चिट्ठी मिलने के बाद लेस्ली ने आव देखा न ताव, तुरंत अपनी पत्नी को न्यूयॉर्क से वापस बुलाया और इसके बारे में पूरे परिवार को बता दिया। हालांकि, पहले तो लार्लीन ने अवैध संबंधों से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने बताया कि वो उस व्यक्ति को सिर्फ जानती हैं। 


Viral Video: बहन की शादी में भिखारियों को बनाया चीफ गेस्ट, भाई की अनोखी सोच ने सबको चौंका दिया

लेस्ली भी हार मानने वालों में से नहीं थे। उन्होंने पोस्ट ऑफिस से कुछ और चिट्ठियां निकलवाई, जो लार्लीन को लिखे गए थे और उन्हें अपनी पत्नी को दिखाया। इसके बाद लार्लीन ने ये कबूल कर लिया कि उसके अवैध संबंध थे। लार्लीन ने अपने अवैध संबंधों का खुलासा करते हुए बताया कि लेस्ली से उनका कोई मेल नहीं था, वो उनके लेवल के नहीं थे और इसी कारण वो हमेशा बीमार रहती थीं। 

Viral Video: सिर्फ एक कॉल और उड़ गया पूरा फोन, डिलीवरी के बहाने ऐसा खतरनाक स्कैम, जानकर रह जाएंगे हैरान

बताया जाता है कि लार्लीन की इस बात से लेस्ली इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपने लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी को ताबड़तोड़ 7 गोलियां मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद यह मामला अदालत में पहुंचा और कोर्ट ने 20 अक्तूबर, 1954 को लेस्ली को उनकी पत्नी की हत्या का दोषी पाया और उसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed